scorecardresearch
 

‘पुलिस नरम, हथेली गरम का सिस्टम...’, अखिलेश यादव ने गोरखपुर हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर बोला हमला

अखिलेश यादव ने एक साथ कई मोर्चों पर BJP को घेरा है. सिलेंडर चोरी, गोरखपुर की बदहाल कानून-व्यवस्था, लखनऊ का बर्बाद कॉरिडोर और बंगाल में चुनावी साजिश तक. और साथ ही ऐलान किया है कि अगर उनकी पार्टी चुनाव में जीतती है तो महिलाओं को बड़ी रकम हर साल देंगे.

Advertisement
X
अखिलेश यादव बोले - यूपी में कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार चरम पर है (Photo: PTI)
अखिलेश यादव बोले - यूपी में कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार चरम पर है (Photo: PTI)

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव में अभी लंबा समय है. लेकिन, वोटरों को लुभाने का काम महीनों पहले शुरू हो चुका है. सभी दलें ग्राउंड पर जुट गई हैं. ताकि आगामी चुनाव में उनके पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हो. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने प्रदेश के कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है. 

अखिलेश यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम लिए बिना कहा कि वो लखनऊ के लिए कुछ अच्छा करना चाहते थे और उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर बनाने की कोशिश भी की.

लेकिन फिर तंज कसा, "मुख्यमंत्री ने इसे बर्बाद कॉरिडोर बना दिया. इसमें पैदल चलने वाले के लिए जगह ही नहीं है. यह सड़क निर्माण के सारे मानकों के खिलाफ है."

बंगाल में ममता जीतेंगी

अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चाहे चुनाव आयोग के साथ मिलकर कोई भी रणनीति बना ले जनता ममता बनर्जी को ही मुख्यमंत्री बनाएगी.

सिलेंडर चोरी और कानून-व्यवस्था पर हमला

अखिलेश ने गैस सिलेंडर की किल्लत पर तीखा तंज कसा, "अब मुकद्दर का सिलेंडर हो गया है. भाग्य में होगा तो मिलेगा, नहीं तो लाइन में लगो." उन्होंने आरोप लगाया कि झांसी में BJP के एक नेता ने भरे सिलेंडरों का पूरा ट्रक ही चोरी करवा दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अकेले लड़ेंगी तो भी जीत जाएंगी...', ममता बनर्जी पर अखिलेश यादव का भरोसा

गोरखपुर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां से BJP के राज्यसभा सांसद तक को कहना पड़ा कि "अगर आरोपियों को बख्शा गया तो राज्यसभा में नंगा कर दूंगा." यानी BJP के अपने नेता ही अपनी सरकार की पोल खोल रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि "हथेली गरम तो पुलिस नरम". यह यूपी पुलिस का नया सिद्धांत बन गया है. गोरखपुर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई है.

बेटियां असुरक्षित, भ्रष्टाचार चरम पर

अखिलेश ने कहा, "जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां सबसे ज्यादा बेटियां असुरक्षित हैं और सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है."

सालाना मिलेंगे 40 हज़ार रुपये

अखिलेश यादव ने कहा कि जब 2027 में सपा की सरकार बनेगी तो नारी समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने कहा, "असली सरकार और असली विकास 2027 में आएगा." और तंज कसते हुए जोड़ा कि अभी की सरकार का पूरा बजट खत्म हो गया तब जाकर मंत्री बनाए गए.

बंगाल से UP तक BJP की साजिश का आरोप

अखिलेश ने आरोप लगाया कि BJP पश्चिम बंगाल में अपने लोगों को ट्रेनिंग दे रही है, "कैसे पैसे पहुंचाने हैं, कैसे चुनाव में धांधली करनी है." उन्होंने चेताया कि बंगाल के बाद यही लोग यूपी में आएंगे और यहां भी यही करेंगे. लेकिन साथ ही कहा, "PDA यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक - यही इसका जवाब है."

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement