scorecardresearch
 

Rajeev Chandrasekhar Election Result 2026 LIVE: निमोम में BJP के चन्द्रशेखर को मिलेगी कड़ी टक्कर, वोटों की गिनती शुरू

Rajeev Chandrasekhar Vidhan Sabha Chunav Result Live Updates: केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर निमोम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर उनकी लड़ाई कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) के सिवानकुट्टी से है. इस सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है.

Advertisement
X
तिरुवनंतपुर निमोम सीट से राजीव चंद्रशेखर का रिजल्ट 2026. (Photo: ITG)
तिरुवनंतपुर निमोम सीट से राजीव चंद्रशेखर का रिजल्ट 2026. (Photo: ITG)

Rajeev Chandrasekhar Vidhan Sabha Chunav Result Live: केरल विधानसभा की 140 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुए थे. वहीं वोटों की गिनती आज यानी कि 4 मई को शुरू हो गई है. निमोम सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं. क्योंकि राजीव चन्द्रशेखर यहां से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. अब से कुछ ही देर में साफ हो जाएगा और यह तय हो जाएगा कि इस सीट पर किसको जीत मिली है.

इस सीट पर नामांकन के बाद से ही चंद्रशेखर सुर्खियों में हैं. क्योंकि चुनाव आयोग को जमा किए गए हलफनामे के अनुसार चंद्रशेखर के पास ₹93 करोड़ से अधिक की चल और अचल संपत्ति है. दिलचस्प बात यह है कि संपत्ति के साथ-साथ उन पर ₹107 करोड़ से अधिक की देनदारी (कर्ज) भी है. उनकी चल संपत्ति में 1942 मॉडल की रेड इंडियन स्काउट मोटरसाइकिल भी शामिल है. आइए जानते हैं कि  इस विधानसभा सीट के वोटों की गिनती का पल-पल का अपडेट...

यह भी पढ़ें: Kerala Election Results 2026 Live: क्या केरल में जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे CM विजयन, थोड़ी देर में काउंटिंग

Live Update- 

08:20 AM - निमोम में मतगणना केंद्रोों पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है. शुरुआती रुझानों में एलडीएफ आगे चल रही है.

08:00 AM - निमोम सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. 

Advertisement

07: 00 AM- अब से 20 मिनट बाद केरल में सभी सीटों पर गिनती शुरू हो जाएगी. सबसे पहले वैलेट पेपर की गिनती होगी. इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी.

06: 00 AM-  हलफनामे के अनुसार, चंद्रशेखर पर सोशल मीडिया पोस्ट (कलमसेरी बम धमाके से संबंधित) को लेकर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, हालांकि केरल हाई कोर्ट ने पुलिस को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है.

केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राज्य की राजनीति एक बार फिर बेहद दिलचस्प और मुकाबले वाली स्थिति में नजर आ रही है. आमतौर पर केरल में सत्ता का परिवर्तन हर पांच साल में होता रहा है, लेकिन पिछली बार वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर इस परंपरा को तोड़ा था. अब सवाल यह है कि क्या LDF इस बार भी अपनी सत्ता बचा पाएगा या यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) वापसी करेगा.

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला LDF और UDF के बीच ही माना जा रहा है. LDF का नेतृत्व पिनराई विजयन कर रहे हैं, जिन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई योजनाएं लागू कीं. खासकर कोविड-19 प्रबंधन और सामाजिक कल्याण योजनाओं को लेकर सरकार की काफी सराहना हुई थी. हालांकि, विपक्ष ने सरकार पर भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं के आरोप भी लगाए हैं, जिनका असर चुनावी माहौल पर देखने को मिल सकता है.

Advertisement

दूसरी ओर, UDF के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस बार सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राज्य में बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं. इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव को भी चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement