scorecardresearch
 

'मंदिर की चंदा चोरी पर बोलते हो, लेकिन मुसलमान पर...', इमरान मसूद ने अखिलेश को घेरा

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने सहयोगी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इमरान मसूद ने मुस्लिमों के मुद्दों पर अखिलेश की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement
X
यूपी चुनाव की तैयारी को लेकर अखिलेश के बयान से शुरू हुई जुबानी जंग (Photo: ITG)
यूपी चुनाव की तैयारी को लेकर अखिलेश के बयान से शुरू हुई जुबानी जंग (Photo: ITG)

उत्तर प्रदेश चुनाव करीब हैं और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के दो प्रमुख घटक दलों के बीच तनाव की स्थिति बनती नजर आ रही है. सूबे में इंडिया ब्लॉक की अगुवाई कर रही समाजवादी पार्टी (सपा) के खिलाफ कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद मुखर हो गए हैं. इमरान मसूद ने हाल ही में अखिलेश यादव को अकेले चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी. उन्होंने अब मुस्लिमों से जुड़े मुद्दों पर खामोशी को लेकर अखिलेश के खिलाफ हमलावर रुख अपना लिया है.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को लेकर फिर कहा है कि आप अपनी तैयारी करिए न, हम अपनी तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता. आपकी खामोशी मुस्लिमों की समझ में नहीं आ रही है. इमरान मसूद ने कहा कि आप बहुत बड़े नेता हैं. आपके मुंह से ये बात अच्छी नहीं लगती, लेकिन उत्तर प्रदेश के अंदर मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है.

यह भी पढ़ें: 'इस बकवास को कौन देखेगा?', फिल्म धुरंधर-2 को लेकर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

उन्होंने कहा कि आपकी खामोशी मुसलमान की समझ में नहीं आ रही. इमरान मसूद ने कहा कि मंदिर के चंदे की चोरी पर आप मुखरता के साथ बोलते हो, लेकिन मुसलमान पर सीना जोरी के ऊपर आप खामोश हो जाते हो. ये समझ में नहीं आ रहा है. गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा था कि सपा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बसपा अब सीमित हो चुकी, पार्टी के पास सिर्फ ढाई सौ लोग', बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

अखिलेश यादव ने कहा था कि कांग्रेस भी सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है. दोनों ही दल साथ चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उतनी तैयारी नजर नहीं आ रही जितनी नजर आनी चाहिए. अखिलेश यादव के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कांग्रेस बगैर किसी दल को साथ लिए भी चुनाव लड़ने को तैयार है. उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव के हालिया नतीजों का भी जिक्र किया था और नाम लिए बिना अखिलेश यादव को इससे सबक लेने की नसीहत दी थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement