scorecardresearch
 

'इस बकवास को कौन देखेगा?', फिल्म धुरंधर-2 को लेकर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह लोगों को भ्रमित करने वाली है. उन्होंने नोटबंदी को देश की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया और प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा. साथ ही इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए सकारात्मक घटनाओं को दिखाने की बात कही.

Advertisement
X
‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म पर इमरान मसूद ने उठाए सवाल (Photo: ITG)
‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म पर इमरान मसूद ने उठाए सवाल (Photo: ITG)

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने धुरंधर द रिवेंज फिल्म को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फिल्म पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की चीजों को कौन देखेगा और कौन इस पर विश्वास करेगा.

इमरान मसूद ने कहा कि देश में पहले भी ऐसे फैसले हुए हैं, जिनसे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी थी. उनके अनुसार, ऐसे फैसलों की वजह से देश को काफी नुकसान झेलना पड़ा.

साथ ही उन्होंने फिल्म के जरिए इन बातों को महिमामंडित करने पर भी आपत्ति जताई. उनका कहना था कि अगर किसी चीज को दिखाना ही है, तो ऐसे उदाहरण दिखाए जाने चाहिए जो देश के लिए सकारात्मक रहे हों.

फिल्म के बहाने केंद्र सरकार पर इमरान मसूद का हमला

इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि दिखाना है तो यह दिखाएं कि उन्होंने उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन को किस तरह जवाब दिया था.

Advertisement

मोदी सरकार पर साधा निशाना, फैसलों पर उठाए सवाल

इमरान मसूद ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि वह अमेरिकी नेता डोनाल्ड ट्रंप के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा वह खुद को और उद्योगपति अडानी को बचाने के लिए करते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश की स्थिति का पता है, लेकिन कुछ मजबूरियों के कारण वह ऐसे फैसले लेते हैं. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल में हलचल बढ़ गई है.
 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement