scorecardresearch
 

'नीचे से टॉप थ्री रहा यूपी अब देश का टॉप थ्री स्टेट है', पंचायत आजतक में बोले CM योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के सामने आज से नौ-सवा नौ वर्ष पहले पहचान का संकट था. हमको यहां काम करने का अवसर मिला और हमने यूपी को पहचान के संकट से उबारा.

Advertisement
X
पंचायत आजतक में सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर किया तंज (Photo: Screengrab)
पंचायत आजतक में सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर किया तंज (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सियासी विमर्श का मंच सजा है. आज तक के कार्यक्रम पंचायत आज तक के मंच पर सत्तापक्ष और विपक्ष के कद्दावर चेहरों का जमावड़ा हो रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत 'हैट्रिक लगाएंगे योगी' सेशन से हुई. कार्यक्रम के पहले सेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी चुनाव की तैयारियों पर खुलकर बात की.

सीएम योगी ने पंचायत आजतक उत्तर प्रदेश के उद्घाटन संबोधन में कहा कि अलग-अलग तबके से जुड़े लोग यहां मौजूद हैं. उत्तर प्रदेश में किसी भी क्षेत्र से जुड़ा हुआ हो, किसी पेशे से जुड़ा हुआ हो, यूपी की प्रगति को आप सबने देखा है. उन्होंने कहा कि बदलते भारत में उत्तर प्रदेश की क्या भूमिका हो सकती है, क्या आकांक्षाएं हों, इन सब बातों को एक मुख्यमंत्री के रूप में अनुभव भी किया हूं. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबसे पिछड़े क्षेत्र से देश की संसद में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मुझे मिला था.

योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि मुद्दों से जूझता था और उन मुद्दों को उठाने का प्रयास करता था. उन्होंने कहा कि कभी-कभी निराशा भी होती थी कि लगता है नीयति बन चुकी है बीमारी से मरना, बिजली के लिए तरसना, बेरोजगारी का संकट. सीएम योगी ने कहा कि तब पीड़ा होती थी कि क्या इन समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि हमने यूपी को नौ वर्ष में पहचान के संकट से उबारा है. सीएम योगी ने दावा किया कि यूपी की अर्थव्यवस्था बॉटम थ्री में थी, इसे टॉप थ्री में पहुंचाया है. जीडीपी तीन गुना हुई है. प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है. महिला वर्कफोर्स तीन गुना बढ़ी है. उन्होंने सिंचाई से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और कहा कि बाणसागर परियोजना के परिणाम देखिए.

सीएम योगी ने कहा कि लंबित परियोजनाओं को हमने पूरा किया और खेती के लिए यूपी के किसानों को हम 10 घंटे बिजली फ्री में उपलब्ध कराते हैं. उन्होंने कहा कि यूपी का किसान आज अच्छा कर रहा है. जिस राज्य में 2007 से 2017 के बीच 29 चीनी मिलें बंद हुईं और 21 चीनी मिलें औने-पौने दाम पर बेच दी गईं. सीएम योगी ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी, 10 वर्ष का गन्ना मूल्य का भुगतान बाकी था. हमने पिछले 10 वर्ष में तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement