scorecardresearch
 

बंगाल में माहौल टाइट है! नादिया, पनिहाटी, 24 परगना हर जगह वोटिंग में मारा-मारी, तोड़फोड़, photos

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में बुधवार को भारी हंगामा देखने को मिल रहा है. नोआपारा, फलता और बाली जैसे क्षेत्रों से ईवीएम में गड़बड़ी, धांधली और हिंसक झड़पों की खबरें सामने आई हैं. सुरक्षा बलों को स्थिति पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.

Advertisement
X
बंगाल में वोटिंग के दौरान बवाल. (photo: ITG)
बंगाल में वोटिंग के दौरान बवाल. (photo: ITG)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान कई जगहों पर तनाव और हंगामा देखने को मिल रहा है. नादिया, पनिहाटी, उत्तर 24 परगना, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना समेत कई इलाकों में बीजेपी-टीएमसी और ISF वर्कर्स के बीच मारपीट-हिंसक झड़प, EVM खराबी घटनाएं हुई हैं. इन घटनाओं से पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और सुरक्षा बलों को स्थिति पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. वहीं, चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर तक 142 सीटों पर 61% से अधिक मतदान हो चुका है.

उत्तर 24 परगना के बारानगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 72 में EVM मशीन खराब होने के कारण मतदान रोकना पड़ा था. मतदाताओं ने आरोप लगाया कि एक ही बूथ पर पांच बार EVM बदली जा चुकी है, फिर भी मतदान शुरू नहीं हो सका.

मौके पर मौजूद एक मतदाता ने मीडिया को बताया कि हम सुबह 7 बजे से लाइन में खड़े हैं. बार-बार कहा जा रहा है कि EVM खराब है. अब हम घर वापस जा रहे हैं.

डमी EVM रखने का आरोप

बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने नोआपाड़ा क्षेत्र के मायापल्ली में बूथ नंबर 82-83 के बाहर नकली (डमी) EVM रखने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि TMC कार्यकर्ता मतदाताओं को खास बटन दबाने का लिए मजबूर कर रहे थे और हमारे यहां आने पर कुछ लोगों ने हमारे खिलाफ नारेबाजी भी की.

अर्जुन सिंह ने कहा, 'हमें सूचना मिली थी कि TMC वाले डमी EVM लगा रहे थे और मतदाताओं को निर्देश दे रहे थे. हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे.'

24 परगना में भी हिंसा

इसी तरह दक्षिण 24 परगना के फलता में बीजेपी प्रत्याशी देवांशु पांडा ने भी टीएमसी कार्यकर्ताओं ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, ' कई जगहों पर बीजेपी के चिह्न वाला बटन जाम था, ताकि मतदाता उन्हें वोट न दे सकें.

Advertisement

2 आरोपी गिरफ्तार

वहीं, हावड़ा के बाली स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने के बाद मतदाता आक्रोशित हो गए. हंगामे को बढ़ता देख केंद्रीय सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और स्थिति को काबू में किया. पुलिस ने इस मामले में दो उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के मुताबिक, बूथ नंबर 152, 153 और 154 पर भी तनाव की स्थिति बनी रही.

बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला

नादिया जिले के चापड़ा क्षेत्र में बीजेपी के पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके सिर पर छह टांके लगाए गए.

TMC वर्कर्स ने RG Kar पीड़िता की मां को घेरा

वहीं, पनिहाटी में आरजी कर रेप-मर्डर पीड़िता की मां और बीजेपी प्रत्याशी रत्ना देबनाथ को टीएमसी वर्कर्स ने घेर लिया. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया. इस बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी प्रत्याशी के पति सेखररंजन देबनाथ ने बताया, 'जब हम रास्ते से गुजर रहे थे, तब टीएमसी गुंडे मोटरसाइकिल पर मौजूद थे. उन्होंने हम पर नारेबाजी भी की. उन्होंने और भी कई टीएमसी गुंडों को बुला लिया और हम पर हमला करने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें (टीएमसी कार्यकर्ताओं) वहां से नहीं हटाया, बल्कि हमें ही जगह छोड़ने को कहा. वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें हमसे डर लगता है.'

भवानीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा

इसी तरह वीआईपी सीट भवानीपुर पर बीजेपी प्रत्याशी और टीएमसी वर्कर्स के बीच झड़प की भी जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी एक पोलिंग बूथ का दौरा करने पहुंचे थे. दौरे के बाद जब वह पोलिंग बूथ से बाहर निकलते हुए उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाए. इसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने विरोध करते हुए जय बांग्ला के नारे लगाए और देखते ही देखते पूरी इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं, स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने भीड़ को खदेड़ दिया. साथ ही प्रशासन ने अनावश्यक सड़कों पर भीड़ जमा न करने  की अपील की है.

Advertisement

बंगाल में बंपर वोटिंग

आपको बता दें कि बंगाल में हिंसक झड़प के बीच बंपर मतदान जारी है. आयोग के अनुसार, दोपहर एक बजे तक 142 सीटों पर 61 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement