Singhare Ki Sabji Recipe: सर्दियों में बाजार में सिंघाड़े खूब बिकते हैं, जिनको धूप में बैठकर छीलकर खाने का मजा ही अलग होता है. सिंघाड़े का जूसी फ्लेवर इसको सबसे हटकर बनाता है, इसी वजह से लोग सर्दियों में सिंघाड़ा बहुत खाना पसंद करते हैं. सिंघाड़ा वैसे तो फल होता है, मगर क्या आप जानते हैं कि यह एक सब्जी भी है. आपको सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो, मगर सिंघाड़े की रसवाली बहुत टेस्टी सब्जी बनती है जिसे रोटी और चावल दोनों के साथ आप मजे लेकर खा सकते हैं.
रोज-रोज आलू-गोभी की सब्जी खाकर मन भर जाता है और तब कुछ मसालेदार खाने का मन करता है. तब आप सिंघाड़े की सब्जी ट्राई कर सकते हैं, जिसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है, इस सब्जी के लिए कोई सामग्री भी नहीं चाहिए होती है, इसे सिंपल घर के देसी मसालों से ही बनाया जाता है. आइए सिंघाड़े की मसालेदार सब्जी की झटपट बनने वाली रेसिपी जानते हैं.
सिंघाड़े की सब्जी के लिए सामग्री
सिंघाड़े की सब्जी बनाने का तरीका
इस तरीके से करें सर्व
आखिर में सब्जी के ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश कर दें और इसको गरमा-गरम रोटी-चावल के साथ सर्व करें. आप चाहे तो सब्जी का टेस्ट बढ़ाने के लिए धनिया के साथ में एक चम्मच गरम मसाला भी मिला सकते हैं, जिससे सब्जी की ग्रेवी बहुत टेस्टी लगती है.