scorecardresearch
 

स्कूलों में योग की पढ़ाई अनिवार्य नहीं होगी: सरकार

स्कूलों में योग की पढ़ाई अनिवार्य करने की सरकार की कोई योजना नहीं है. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में योग की पढ़ाई अनिवार्य नहीं की जाएगी.

Advertisement
X
योग करते स्टूडेंट्स
योग करते स्टूडेंट्स

स्कूलों में योग की पढ़ाई अनिवार्य करने की सरकार की कोई योजना नहीं है. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में योग की पढ़ाई अनिवार्य नहीं की जाएगी.

हालांकि सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि (सीबीएसई) से जुड़े स्कूलों में फिजिकल और हेल्थ एजुकेशन के साथ ही योग एक विषय के तौर पर पढ़ाया जाएगा.

राज्य आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने राज्यसभा में कहा, 'योग को फिजिकल एजुकेशन और हेल्थ एजुकेशन की तरह ही विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा और देश के सभी सीबीएसई फिजिकल एक्टिविटी का भी एक हिस्सा होगा.

उनके अनुसार सेकेंडरी स्तर पर योग को फिजिकल में एक चैप्टर के तौर पर भी शामिल किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा एक समवर्ती विषय है और स्कूलों के प्रशासन, विकास और करिकुलम का मामला राज्य के अधिकार क्षेत्र में आता है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement