scorecardresearch
 

कोलकाता के अमित का रिकॉर्ड, वर्ल्ड IQ टेस्ट में मिला पहला स्थान

कोलकाता के अमित सहई ने आईक्यू विश्व प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है. साथ ही उन्होंने नंबर वन स्थान का रिकॉर्ड तोड़ नया कारनामा किया है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

कोलकाता के रहने वाले अमित सहई ने अपना आईक्यू लेवल से दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया है. 43 साल के अमित ने आईक्यू विश्व प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है और पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अमित ने 148 आईक्यू के साथ पहला स्थान हासिल किया है.

वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में पहला स्थान हासिल करने वाले अमित सॉफ्टवेयर, आईटी, इंजीनियरिंग प्रोडक्ट सेल्स सेक्टर में काम कर रहे हैं. साथ ही सहई इंटरनेशनल हाई आईक्यू सोसाइटी के सदस्य भी हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सहई का कहना है कि ज्यादातर भारतीयों के टॉप स्कोर हैं और अगर कोई भारतीय उनका रिकॉर्ड तोड़ता है तो उन्हें गर्व होगा.

उन्होंने ये भी कहा कि वे सूची में पहला अपना नाम देखने से संतुष्ट थे, लेकिन उनका मानना ​​था कि हजारों और लोग भी है जिनके पास बहुत अधिक आईक्यू है. बता दें कि आईक्यू वर्ल्ड एलएलसी (आईक्यू वर्ल्ड) एक अग्रणी इंटेलिजेंस टेस्ट डवलपमेंट कंपनी है, जो मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में व्यक्तियों, मानव संसाधन और भर्ती कंपनियों को सेवाएं प्रदान करती है.

Advertisement

 

इसके अलावा, वे दुनिया भर के अधिकांश देशों में भागीदारों के साथ-साथ काम करते हैं. साल 1973 से वे स्कूल, कंपनी, सार्वजनिक संस्थानों और निजी स्तर पर इंटेलिजेंस, पर्सनेलिटी के टेस्ट का आयोजन कर रहे हैं. इसके संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, कनाडा, मध्य पूर्व और यूरोप से उनके 1,55,000 से अधिक पंजीकृत सदस्य हैं.

Advertisement
Advertisement