scorecardresearch
 

प्राइमरी स्कूलों में एक घंटे 'रेडियो क्लास'

उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में रेडियो की आवाज गूजेंगी. जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने विकास अभिदान फंड से सभी प्राइमरी स्कूल को रेडियो खरीदने के आदेश दिए हैं.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में रेडियो की आवाज गूजेंगी. जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने विकास अभिदान फंड से सभी को रेडियो खरीदने के आदेश दिए हैं.

रेडियो के जरिए निर्धारित तारीखों में एक घंटे की पढ़ाई होगी. अभी तक निर्धारित तारीखों में रेडियो के जरिए एक घंटे की पढ़ाई होती रही है. लेकिन अब यह व्यवस्था प्राथमिक स्कूलों में भी लागू होने जा रही है.

बेसिक शिक्षा विभाग ने अब हर प्राथमिक स्कूल में रेडियो की अनिवार्यता कर दी है. अभी हाल में प्रत्येक प्राइमरी स्कूल में विकास अभिदान फंड में भेजी गई पांच हजार की धनराशि से बीएसए ने जल्द से जल्द एक-एक रेडियो खरीदने के निर्देश दिए हैं.इस आदेश से संबंधित लेटर सर्व शिक्षा से सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को भेजा गया है.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रविशंकर का कहना है कि स्कूल में रेडियो के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में वैसे भी जरूरत पड़ती रहती है. लेकिन अब रेडियो के माध्यम से प्राथमिक स्कूलों में कार्यक्रम बच्चों को सुनाए जाएंगे. सभी स्कूलों के शिक्षक हर हालत में जल्द से जल्द विकास अभिदान फंड से रेडियो की खरीदारी कर लें.

Advertisement

इनपुट: IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement