scorecardresearch
 

नर्सरी एडमिशन: क्‍या खत्‍म कर दिया जाएगा मैनेजमेंट कोटा...

दिल्‍ली में नर्सरी एडमिशन शुरू हो चुके हैं पर क्‍या मैनेजमेंट कोटा रहेगा या इसे हटा दिया जाएगा, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है.

Advertisement
X
नर्सरी एडमिशन
नर्सरी एडमिशन

राजधानी दिल्‍ली में नर्सरी एडमिशन की दौड़ शुरू हो चुकी है. दिल्‍ली सरकार ने प्राइवेट स्‍कूलों के लिए गाइडलाइंस जारी भी कर दी हैं. इन गाइडलाइंस पर गौर किया जाए तो पता चलता है कि इस बार दिल्‍ली सरकार पूरी तरह से मैनेजमेंट कोटा खत्‍म करने की कोशिश में है. डायरेक्‍टरेट ऑफ एजुकेशन के अधिकारियों का कहना है कि स्‍कूल में सभी 100 फीसदी सीटें ओपन होंगी. इनमें से 75 प्रतिशत सीटें, नेबरहुड के आधार पर दी जाएंगी.


हालांकि अभी दिल्‍ली में डीडीए की भूमि पर बने 298 प्राइवेट स्‍कूलों के लिए दिल्‍ली सरकार के दिशानिर्देश आने बाकी हैं. इस बीच डायरेक्‍टरेट ऑफ एजुकेशन के अधिकारियों ने स्‍कूल प्रिंसिपल्‍स और कमेटियों से मुलाकात की. इस मीटिंग में नेबरहुड के डेफिनेशन के बारे में बात की गई.


गौरतलब है कि इस साल से नेबरहुड के इस नए क्राइ‍टीरिया के आने से अब मैनेजमेंट कोटे के लिए सीटें शेष ही नहीं बची हैं. चूंकि 75 प्रतिशत सीटें नेबरहुड से भरी जानी हैं और 25 प्रतिशत ईडब्‍ल्‍यूएस केटेगरी की हैं तो मैनेजमेंट कोटे के लिए कुछ भी शेष नहीं है.

Advertisement

हालांकि नेबरहुड के इस नए क्राइटीरिया से कई स्‍कूल सहमत नहीं हैं और इसीलिए एजुकेशन डिपार्टमेंट के साथ मीटिंग्‍स का दौर जारी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement