अगर आपका पैशन म्यूजिक है और आप इसी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आप जस्टिन बीबर को अपना आइडल बना सकते हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय ख्याती हासिल कर ली है.
जस्टिन बीबर जल्द ही भारत में शो करने जा रहे हैं. मई में वो अपना म्यूजिकल कंसर्ट मुंबई में करने वाले हैं और आने वाली खबरों की मानें तो यह कंसर्ट 10 मई को होने वाला है और इसमें दीपिका पादुकोण भी उनके साथ होंगी.
जस्टिन के इस कंसर्ट की टिकट हजारों में बिक रही है. उनकी लोकप्रियता को देखकर आपको जस्टिन की सफलता का अंदाजा लग गया होगा. पर क्या ये सफलता उन्हें रातों रात मिली है? नहीं.
फॉर्ब्स मैगजीन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार जस्टिन भले ही कम उम्र में संगीत की दुनिया के सुपरस्टार बन गए हैं पर उनकी मेहनत किसी बड़े रॉकस्टार से कम नहीं है.
जस्टिन की सफलता के पीछे की कहानी कुछ ऐसी थी...
1. जस्टिन अपनी आवाज को पहचान दिलाने के लिए मॉल्स और रोड पर गाने की बजाय रेडियो स्टेशनों के चक्कर काटते थे. उन्होंने करीब-करीब हर रेडियो स्टेशन का दरवाजा खटखटाया और ऐसा एक बार नहीं, बल्कि लगातार तब तक करते रहे, जब तक उन्हें सफलता नहीं मिली. आखिरकार जस्टिन को अपनी आवाज सुनाने का मौका मिला.
2. आने वाले ईमेल का जवाब देना भी एक चुनौती है. छोटी उम्र में ही जस्टिन को ये बात समझ आ गई थी कि सफलता पानी है तो ईमेल का जवाब जल्दी देना होगा और फैसले भी जल्दी ही लेने होंगे.
3. बीबर ये मानते हैं कि जीवन में कभी 'कभी नहीं' नहीं कहना चाहिए. सफलता तक पहुंचने में यह सबसे बड़ी रुकावट है.
4. अच्छी संगत जरूरी है. आप कितना भी अच्छा करने की कोशिश कर लें, लेकिन अगर आपकी संगती अच्छी नहीं है तो आप वहां तक नहीं पहुंच सकते, जो आप डिजर्व करते हैं.
5. अगर आपकी आवाज में दम है तो उसे कोई रोक नहीं सकता. एक अच्छे उत्पाद को कोई बेकार कह कर रिजेक्ट नहीं कर सकता.