scorecardresearch
 

15 साल की उम्र में नॉवल लिखकर हो गई मशहूर

जिस उम्र में बच्चे बोर्ड एग्जाम देने की तैयारी करते हैं, उसी उम्र में एक बच्ची ने नॉवल लिखने का कीर्तिमान हासिल किया है. जानिये कौन है वो बच्ची और कहां से मिली नॉवल लिखने की प्रेरणा...

Advertisement
X
जानवी अग्रवाल
जानवी अग्रवाल

15 साल की उम्र में बच्चे क्या-क्या कर सकते हैं. क्या उनमें नॉवल लिखने की क्षमता हो सकती है! आपके इन सवालों का जवाब है जानवी अग्रवाल, जिन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में नॉवल 'The Triumph Drive' लिखने का कीर्तिमान हासिल किया है.


जानवी दरअसल, 10वीं क्लास में पढ़ती हैं और अब अपने बोर्ड एग्जाम्स की तैयारियों में जुटी हैं.

जिस उम्र में किशोर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हैं, पार्टी मनाते हैं, जानवी एकांत में बैठकर अक्सर म्यूजिक सुनती हैं और इंटरनेट सर्फिंग करती हैं. अपनी उम्र के बच्चों से अलग होने के कारण ही जानवी आज देश की सबसे कम उम्र की महिला नॉवल राइटर बन गई हैं.

समर वेकेशन में जब जानवी ने नॉवल लिखने का फैसला किया तो घर के सभी लोग चौंक गए. दरअसल, तब जानवी 14 साल की थी और 9वीं क्लास में. छुट्ट‍ियों में जब जानवी ने अपना नॉवल पूरा कर लिया तो घर वालों ने इसे प्रकाशित करने की सोची.

Advertisement

जानवी को लगा कि उन्हें जीवन का एक रास्ता मिल गया है. जानवी अब आगे अपना करियर भी इसी क्षेत्र में बनाना चाहती हैं.

Advertisement
Advertisement