scorecardresearch
 

DU में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

दिल्ली यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Advertisement
X
 DU admissions 2017
DU admissions 2017

दिल्ली यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर छात्र आवेदन कर सकते हैं. छात्र वेबसाइट पर सोमवार शाम 6 बजे से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.


इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार यूनिवर्सिटी ने कहा है कि मेरिट के आधार पर होने वाले अंडर ग्रेजुएट कार्यक्रमों में एडमिशन (2017-18) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 मई को शाम 6 बजे से शुरू हो गया. बता दें, कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले चार अल्पसंख्य कॉलेजों, मसलन माता सुंदरी कॉलेज, खालसा, जीसस एंड मैरी कॉलेज, सेंट स्टीफंस में शाम 5 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया.

एक ही समय में बड़े स्तर पर छात्रों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की वजह से वेबसाइट स्लो हो सकता है. ऐसे में अपना धैर्य ना खोएं.

Advertisement

ऐसे करें डीयू में आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

- एडमिशन पोर्टल की लिंक पर जाएं.

- अपना प्रीफरेंस और निजी विवरण यहां दें

- जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और सब्म‍िट कर दें.

- एप्ल‍िकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें.

Advertisement
Advertisement