scorecardresearch
 

नौकरी ना मिलने से हो गए हैं डिप्रेशन के शिकार, तो ऐसे उभरें

लंबे समय से नौकरी की ना मिलने की वजह से डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं, तो अपना लें ये टिप्स. कहीं ऐसा ना हो ये डिप्रेशन आपके करियर पर हावी हो जाए...

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

ऐसा अक्सर होता है कि नौकरी चली जाने या छोड़ने के बाद काफी लंबे समय तक कोई नौकरी नहीं मिलती. ऐसे में लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं और अपना मानसिक संतुलन खो देते हैं. अगर नौकरी चली जाने की वजह से आप भी डिप्रेशन के शिकार हो गए है तो ऐसे उभरें.

अपनाएं ये टिप्स...

आत्मविश्वास ना खोएं

दुनिया का कोई भी इंसान आपको मोटिवेट नहीं कर सकता है. जब तक आप खुद से बातें नहीं करोगे. जब भी आप नेगेटिव महसूस करें तो खुद का हौसला बढ़ाए. याद रखें आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है.

रेगुलर दें इंटरव्यू

अपनी रुचि के मुताबिक नौकरी तलाशते रहें. साथ ही रेगुलर इंटरव्यू देते रहें. अगर इंटरव्यू देने के बाद कॉल नहीं आता है तो निराश बिल्कुल ना हो.

पिछले ऑफिस की ना करें बुराई

Advertisement

ये बहुत ही कॉमन सवाल है जो इंटरव्यू के दौरान पूछा जाता है कि पुराने ऑफिस छोड़ने की क्या वजह थी. पर वजह चाहे जो भी हो. किसी के सामने पुराने ऑफिस और बॉस की बुराई कतई ना करें. ऐसा करना आपकी इमेज बिगाड़ सकता है.

अपनी स्किल पर रखें भरोसा

ऐसा अकसर होता है कि नौकरी की चाहत में लोग कम पैसों में नौकरी करने के लिए मजबूर हो जाते हैं. पर एक चीज याद रखें आपका ये स्टेप आपके भविष्य को नुकसान दे सकता हैं. वहीं आपको अपनी सैलरी बढ़ाने में फिर से लंबा वक्त लग जाएगा. इसलिए मजबूर होकर अपने टैलेंट और सैलरी के साथ समझौता ना करें.

विभिन्न एक्टिविटिज में लें हिस्सा

नौकरी के बाद शेड्यूल बिजी हो जाता है. जिस वजह से हम वो एक्टिविटिज नहीं कर पाते जिन्हें करने से हमें खुशी मिलती है. पर जब तक आप एक अच्छी नौकरी नहीं मिल जाती उस दौरान आप विभिन्न एक्टिविटिज में हिस्सा ले सकते हैं. जैसे: थिएटर, डांस, जुम्बा, बैडमिंटन आदि.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement