किसी भी कंपनी में जब आप इंटरव्यू देने जाते हैं, तो आप ये सोच लें कि जो कंपनी आपको नौकरी दे रही है वो आपमें कुछ खास देखकर ही आपको नौकरी देने का फैसला ले रही है. ऐसी कौन सी वो 5 बातें हैं, जिनकी वजह से कोई भी कंपनी यह तय करती है कि आपको नौकरी देनी है या नहीं.
लीडरशिप क्वालिटी
किसी भी कंपनी में भले ही आप एक छोटी पोजिशन पर जाएं, पर आपमें एक लीडरशिप क्वालिटी का होना बेहद जरूरी है. वहीं किसी भी काम को कैसे मैनेज करना है और एक सीमित समय के अंदर कैसे अच्छे रिजल्ट देने हैं, ये आपको बखूबी आना चाहिए.
सोशल मीडिया का अनुभव हो
मार्केटिंग का ज्यादातर काम सोशल मीडिया पर ही होता है, जाहिर है कंपनी चाहती है कि आप सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर एक्टिव हों. वहीं आपका बिहेवियर ऐसा हो कि आप जल्दी ही लोगों से घुल-मिल जाएं. ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलें और अपने आइडिया उनके सामने पेश करें.
काम के लिए हमेशा रहें गंभीर
आप चाहे कितने भी मजाकिया हों लेकिन काम के प्रति हमेशा सीरियस रहें. आपके बोलने का तरीका, पहनावा, बिहेवियर ये सब काम पर काफी फर्क डाल सकता है. इसलिए जब भी आप डील करने वाले हो तो क्लाइंट के साथ सलीके से पेश आएं.
चैलेंज के लिए तैयार
कंपनी ने आपको भले ही किसी एक काम के लिए रखा हो, लेकिन जरूरत पड़ने पर आपको अपने सेफ जोन से निकलकर कोई दूसरा काम भी करना पड़ सकता है. कंपनी ऐसा केंडिडेट चाहती है, जो जरूरत पड़ने पर हर काम के लिए तैयार रहे. कोई भी चुनौती क्यों न आ जाए, आप उसके लिए मैंटली तैयार रहें. साथ ही आपमें हर प्रॉब्लम से बाहर निकलने की क्वालिटी भी हो.
रचनात्मकता
एक कर्मचारी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि उसका क्रिएटिव नेचर रखना. क्योंकि किसी भी क्षेत्र में रचनात्मकता के दम पर ही लोगों का ध्यान खींचा जा सकता है.