scorecardresearch
 
CBSE फिर से AIPMT एग्जाम के लिए जल्द अधिसूचना जारी करेगी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन नए सिरे से ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (AIPMT) 2015-16 कराने के लिए जल्दी ही अधिसूचना जारी करेगा. बोर्ड ने कम वक्त होने के बावजूद एग्जाम के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं.

Advertisement
X
CBSE logo

सीबीएसई के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. आपको बता दें कि हाई कोर्ट ने एग्जाम रद्द करने के बाद यह एग्जाम चार हफ्ते में फिर से कराने का आदेश दिया था.

तीन मई 2015 को के लिए देश भर के केंद्रों पर करीब ने एग्जाम दिया था.

पर्चा लीक होने और एग्जाम में बड़े स्तर पर अनियमिताओं को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने चार हफ्ते के अंदर को दोबारा कराने का आदेश दिया था. इस मामले में बोर्ड के अधिकारियों ने दलील दी कि उन्हें इसे आयोजित कराने के लिए कम से कम चार महीने के समय की जरूरत है.

सीबीएसई के अधिकारी ने कहा कि बहुत कम समय में एग्जाम को दोबारा से आयोजित कराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है.

-इनपुट भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement