scorecardresearch
 

नंबर 1 बनना है तो जानिए दीपिका पादुकोण का सक्‍सेस सीक्रेट

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसका सपना हर बॉलीवुड अभिनेत्री देखती है. जानिए क्‍यों सबसे अलग हैं दीपिका...

Advertisement
X
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण

चाहे आप स्‍टूडेंट हों या ऑफिस गोइंग, दीपिका पादुकोण की कुछ आदतें आपको भी अपना लेनी चाहिए. ऐसा करने से आपको सक्‍सेस हासिल करने में ज्‍यादा टाइम नहीं लगेगा.

प्रोफेनशल बनिए

दीपिका की खासियत ये है कि वो काम के मामले में प्रोफेशनल नजरिया रखती हैं. इसका उदाहरण है रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद भी उन्‍होंने उनके साथ फिल्‍में कीं हैं.

जो दिमाग में है बोल दो

दीपिका जब डिप्रेशन में थीं उन्‍होंने पूरी दुनिया को बताया कि उनकी मानसिक हालत इस समय ऐसी है. इसलिए काम में पारदर्शी होना जरूरी है.

कड़ी मेहनत

दीपिका कभी कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटतीं. हर तरह के चैलेंजिंग रोल वो निभाती हैं. कई बार तो वे फेस्टिवल्‍स पर भी परिवार के साथ समय नहीं बिता पातीं.

हमेशा विनम्र रहती हैं

दीपिका को अवॉर्ड शोज और सार्वजनिक स्‍थलों पर विनम्र देखा गया है. वे ना तो लोगों से अधिक उलझती हैं और ना ही बहस करती हैं.

Advertisement

परिवार के करीब

दीपिका अपने परिवार के काफी करीब हैं. एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा था कि जब वे डिप्रेशन से गुजर रही थीं, उस समय उनकी मां ने उनका काफी साथ दिया था.

 

Advertisement
Advertisement