छत्तीसगढ़ के लाखों छात्र-छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं -12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. बता दें कि, इस बार बोर्ड की परीक्षा में 5.66 लाख छात्र शामिल हुए थे जिसमें से 10वीं कक्षा में 3,20,535 और 12वीं कक्षा में 2,45,785 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. ऐसे में छात्र अपना परिणाम सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट – cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
10वी में संध्या नायक ने टॉप किया है. उन्होंने 594 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, दसवीं में दूसरे नंबर पर रही रिया केसरवानी ने 593 अंक हासिल किया है.
12वीं में किसने किया टॉप
12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने मारी बाजी. उन्होंने 98.60 प्रतिशत प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है. दूसरे पायदान पर रही ओमनी 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए .
10वीं के टॉपर्स
12वीं के टॉपर्स
टॉपर्स को मिलेगा इनाम
सरकार की ओर से कहा गया है कि टॉपर्स को 1.5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. सीजीबीएई सीजी बोर्ड ने वेबसाइट के अलावा नतीजे डिजिलॉकर पोर्टल result.digilocker.gov.in पर भी देख सकते हैं. सीजीबीएसई सीजी बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की. इस दौरान उनके साथ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और बोर्ड अधिकारी मौजूद थे.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाएं.
वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अब नया पेज खुलेगा जिसमें रोल नंबर और कैप्चा कोड डालें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.