scorecardresearch
 

ज्यादा एक्सपीरियंस की वजह से नहीं मिल रही नौकरी, 1 साल से हूं बेरोजगार, टेक प्रोफेशनल का पोस्ट वायरल 

कई बार केवल अच्छी नौकरी और अच्छे पैकेज भी नौकरी नहीं मिलने की वजह बन जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक 20 साल के अनुभव वाले टेक प्रोफेशन का पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह पिछले एक साल से बेरोजगार है. हालांकि, वह लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं लेकिन उन्हें जॉब नहीं मिल रही है. 

Advertisement
X
ज्यादा एक्सपीरियंस से नहीं मिल रही नौकरी.
ज्यादा एक्सपीरियंस से नहीं मिल रही नौकरी.

20 साल नौकरी में गुजारने के बाद और अपनी स्किल को निखारने के बाद जब आपको नौकरी न मिले तो आप हार मानने लगते हैं. इतने लंबे समय काम करने के बाद जब आपको लगता है कि अब आप सेटल है लेकिन आजकल के जॉब मार्केट में यह सही नहीं है. इस बीच सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक टेक प्रोफेशनल ने बताया है कि उसके पास 20 साल का अनुभव है लेकिन वह पिछले एक साल से बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहा है. लगातार मिल रहे रिजेक्शन से अब हर कुछ खत्म करने का मन कर रहा है. 

ऐसे बयां किया दर्द 

अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए टेक प्रोफेशनल ने बताया कि 20 साल के अपने इस करियर में उन्होंने कई बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम किया है, कई कठिन प्रोजेक्ट को लीड किया है और अपने आप को हमेशा टेक्नोलॉजी के मुताबिक बदला है. लेकिन एस साल पहले जब उनकी नौकरी गई तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि नौकरी मिलना इतना मुश्किल हो जाएगा. 

.

ज्यादा एक्सपीरियंस की वजह से नहीं मिल रही नौकरी 

लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह थी कि वह कई जगहों पर केवल इसलिए रिजेक्ट हो रहे हैं क्योंकि उनके पास ज्यादा एक्सपीरियंस है. कंपनी को ड़र होता है कि ज्यादा एक्सपीरियंस वालों को अधिक सैलरी देनी होगी. 

मेंटली परेशानी का करना पड़ा रहा सामना 

एक साल से लगातार रिज्यूमे भेजकर और इंटरव्यू देकर भी जब कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उनका हौसला डगमगाने लगा. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि हर सुबह उठकर वही रिजेक्शन वाले मेल देखना बहुत दुख देता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement