scorecardresearch
 

आज मेरा एग्जाम है...50 साल की महिला ने 35 साल बाद दिया कॉलेज में पेपर, यूजर्स करते नहीं थक रहे तारीफ

कहते हैं सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती है. लेकिन इस महिला ने इस कहावत को सच में बदल दिया और इस बारे में लोगों को भी बताया. 50 साल की एक महिला ने करीब 35 साल बाद कॉलेज परीक्षा में शामिल हुई. अपने इस कॉलेज जाने का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसे देखकर लोग उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं. 

Advertisement
X
50-year-old returns to college for exam after 35 years (Photo : insta/@ Manju narang)
50-year-old returns to college for exam after 35 years (Photo : insta/@ Manju narang)

सीखने की कोई उम्र नहीं होती है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात को साबित कर रहा है. 35 साल के बाद परीक्षा देने के लिए कॉलेज लौटीं 50 साल की महिला का यह वीडियो ऑनलाइन हजारों लोगों के दिलों को छू गया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो दिखाता है कि दशकों बाद जब एक महिला अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए वापस कॉलेज लौटती है तो, उसके चेहरे पर अलग ही खुशी रहती है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसका हौसला बढ़ा रहे हैं. 

इसे देखने के बाद कुछ यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि पढ़ाई करने की कोई उम्र नहीं होती है. वीडियो में महिला कॉलेज में जाते दिखाई दे रही है जिसके चारों ओर कम उम्र के बच्चे दिखाई दे रहे हैं. उम्र में अंतर के बावजूद वह बेहद खुश और प्रेरित दिखाई दे रही है.

वीडियो का कैप्शन भी है खास 

बता दें कि वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. उसमें लिखा है कि 35 साल बीत गए हैं और आप अभी भी अपने पुराने पेपर्स क्लियर कर रही हैं, जो उनकी शैक्षणिक यात्रा को दर्शाता है. वीडियो बनाने वाले ने यह भी लिखा है कि शिक्षा की कोई सीमा तय नहीं होती है. इसके बाद महिला कैमरे की ओर देखकर कहती है कि दोस्तों, आज मेरा एग्जाम है और परीक्षा से पहले होने वाली उत्सुकता और घबराहट को जाहिर करती है. 

Advertisement

यूजर्स दे रहे हैं जमकर प्रतिक्रिया 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे हजारों लाइक्स, कमेंट्स और शेयर मिले. कई यूजर्स ने इतने लंबे समय के बाद पढ़ाई फिर से शुरू करने के लिए महिला की सराहना की, जबकि अन्य ने उनके सफर को प्रेरणादायक  बताया. कई यूजर्स ने पोस्ट पर हौसला बढ़ाने वाले शब्दों की बौछार कर दी. एक यूजर ने लिखा कि शुभकामनाएं! जबकि दूसरे ने कमेंट किया कि आंटी, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मुझे आप पर बहुत गर्व है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement