scorecardresearch
 

मोनालिसा पेंटिंग बनाने वाला कलाकार आज ही दुनिया छोड़ गया था...

लियोनार्डो द विंची को पूरी दुनिया एक ऐसी शख्सियत के तौर पर जानती है जो पेंटर, इंजीनियर, आविष्कारक और मूर्तिकार होने के अलावा बहुत कुछ है. उन्‍होंने 2 मई 1519 को दुनिया से विदा ली.

Advertisement
X
Leonardo Da Vinci
Leonardo Da Vinci

दुनिया के कुछेक मशहूर शख्सियतों की यदि लिस्ट बनाई जाए तो उनमें लियोनार्डो द विंची को शर्तिया तौर पर शामिल किया जाएगा. एक ऐसा शख्स जो पेंटर, इंजीनियर, मूर्तिकार, आविष्कारक और न जाने क्या-क्या है. इस मशहूर शख्सियत का इंतकाल 2 मई को साल 1519 में हुआ था.

उनसे जुड़ी कुछ बातें व फैक्ट्स...

1. विंची एक नोटरी करने वाले शख्स और किसान महिला की अवैध संतान थे.

2. कहते हैं कि दा विंची के पास सारे सवालों का जवाब होता था.

3. विंची ने उड़ने वाली मशीन, हथियारबंद वाहन और के इस्तेमाल की अवधारणा दी.

4. विंची का कहना था कि एक सुंदर शरीर खत्म हो सकता है लेकिन खूबसूरत कला नहीं.

5. अस्पतालों में मौजूद मानव लाशों के जरिए उन्होंने का अध्ययन किया. यह सारा अध्ययन 240 चित्रों और 13,000 शब्दों में दर्ज है.

Advertisement

6. मोनालिसा, द लास्ट सपर और द विट्रुवियन मैन उनकी मशहूर कृतियां हैं.

सौजन्य: NEWSFLICKS

Advertisement
Advertisement