SSC CGL की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. कर्मचारी चयन आयोग SSC ने CGL 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस खबर से हजारों ग्रेजुएट्स जो नौकरी की तैयारी कर रहे थे, उन्हें राहत मिली है. इसके साथ ही आयोग ने अलग-अलग विभागों, मंत्रालयों और कार्यालयों में भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके तहत कुल 12, 256 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ऐसे इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इन तारीखों पर करें फोकस
आयोग ने नोटिफिकेशन में यह बात भी साफ कर दी है कि हाल में जारी हुई पदों की संख्या अस्थायी है यानी बाद में उसमें बदलाव भी किया जा सकता है. इसके तहत पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है. जारी हुई पदों पर रजिस्ट्रेशन 21 मई से शुरू हो गया है जो 22 जून तक खुली रहेगी. जबकि पदों पर 23 जून तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान भी कर सकेंगे. इसके साथ ही अगर फॉर्म में कुछ गलती हो जाती है तो, 29 जून से 1 जुलाई तक करेक्शन विंडो के माध्यम से सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म में सुधार किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_of_adv_cgl_2026.pdf
कैसे होता है सिलेक्शन?
इन पदों पर सिलेक्शन दो चरणों में होता है. पहले टियर-1 परीक्षा का आयोजन अगस्त और सितंबर के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में होता है. इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार ही टियर-2 परीक्षा में शामिल होंगे. हर साल एसएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, ऑडिटर, अकाउंटेंट, जूनियर सांख्यिकी अधिकारी समेत अन्य पदों पर भर्ती करता है.
ऐसे करें आवेदन