scorecardresearch
 

नौकरी की है चाह, इन 5 बातों का रखें खयाल...

आज के दौर में न नौकरी पाना आसान है और न ही नौकरी पाने के बाद उसमें टिके रहना. ऐसे में जानें कि आखिर किन चीजों के करने से नौकरी पाने और सफल होने के आसार बढ़ जाते हैं...

Advertisement
X
Job Tips
Job Tips

हमारी जनरेशन गलाकाट प्रतिस्पर्धा के चरम दौर में जी रही है. एक जगह नौकरी निकलती है और सैकड़ों-हजारों की संख्या में आवेदन आ जाते हैं. ऐसे में नौकरी पाने के लिए आपको सबसे अच्छा होना पड़ेगा. कुछ चीजें तो जैसे सभी नौकरियों के लिए अनिवार्य मानी जाती हैं. किसी इंटरव्यू के दौरान साफसुथरे कपड़े पहनना. साक्षात्कारकर्ता से सीधे तौर पर संवाद करना. खुद को मजबूती और आत्मविश्वास का दिखना आपको आगे रखता है. ऐसे में कुछ चीजें तो हैं ही जिनका खयाल रखना बेहद जरूरी है.

1. अनुकूलन...
नौकरी पर रखने वाले हमेशा ऐसे लोगों की चाहत रखते हैं जो समय और परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढाल ले. हंसमुख हो और लोगों से जल्दी घुलमिल जाए. ऐसे लोग बना कर रखते हैं. वे हमेशा ही डिमांड में रहते हैं.

2. क्रिएटिविटी...
किसी भी सिचुएशन में फंसने पर अपने दिमाग को तेजी से चलाना. नए-नए आइडियाज को पिच करने में किसी भी तरह की कोताही न बरतना. ऐसी क्रिएटिविटी की सभी अपेक्षा रखते हैं.

Advertisement

3. संचार और संवाद में आगे...
वैसे लोग जो अपनी बातों को से रखते हैं. हमेशा ही अच्छे माने जाते हैं. नौकरी पर रखने वाले हमेशा ऐसे लोगों की खोज में रहते हैं. इस पर काम करने की कोशिश करें.

4. प्रतियोगी होना...
यदि आप अपनी कार्यक्षमता में लगातार बढ़ोत्तरी करते रहते हैं तो ऐसे लोग हमेशा ही डिमांड में रहते हैं. हर संस्थान ऐसे लोगों को वरीयता देता है. संस्थान ऐसा चाहते हैं कि वहां का माहौल हमेशा ही वैसा बना रहे.

5. लीडरशिप स्किल...
दुनिया के सारे किसी न किसी टीम के सहारे चल रहे हैं. जाहिर है कि इन टीमों का कोई मुखिया भी होगा. ऐसे में सारे संस्थान बढ़िया लीडर्स को तरजीह देते हैं. वे उन्हें अच्छी पगार देकर अपने साथ रखने की कोशिश करते हैं.

Advertisement
Advertisement