सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जुलाई का महीना कई खास मौके लेकर आया है, अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और सही अवसर का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है. देशभर के अलग-अलग सरकारी विभागों और संस्थानों में 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है, जिनके लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों से उम्मीद की जाती है कि वह जुलाई से पहले आवेदन कर लें.
रेलवे में भर्ती
रेलवे ने अप्रेंटिस के 6,777 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर आवेदन 20 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जो 19 अगस्त तक चलेगी. पदों पर 10वीं,12वीं और ITI डिग्री वाले लोग ही आवेदन कर सकते हैं. इसपर सिलेक्शन मेरिट बेसिस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के बेसिस पर होगा. सिलेक्ट होने वालों को 9,600 से 11,040 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा.
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 1450 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पदों पर आवेदन 14 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 12 अगस्त तक चलेगा. पद पर आवेदन बीई, बीटेक, एमबीए, सीए और एलएलबी के आधार पर किया जाएगा वहीं, सिलेक्शन मेरिट बेसिस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.
यूपी आंगनवाड़ी
यूपी आंगनवाड़ी में हेल्पर के 1442 पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन 10 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जो 31 जुलाई तक चलेगी. आवेदन करने वालों के पास 12वीं, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. सिलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा. इसमें सैलरी 25,500 से 81,000 रुपये मिल सकती है.
आर्मर्ड व्हीकल्स निगम
आर्मर्ड व्हीकल्स निगम ने 1213 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन 11 जुलाई से शुरू हो गई थी, जो 25 जुलाई तक चलेगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ITI, बीई, बीटेक या सीए की डिग्री होनी चाहिए. सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू, जीवी और मेडिकल एग्जाम से होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,050 से 1,29,000 सैलरी मिलेगी.
हिमाचल प्रदेश लोक आयोग
हिमाचल प्रदेश लोक आयोग में पुलिस कॉन्स्टेबल के 734 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन 10 जुलाई से शुरू हो चुके हैं, जो 6 अगस्त तो खत्म हो जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वी या 12वीं पास होना अनिवार्य है. सिलेक्शन पीईटी,पीएसटी, रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के साथ पूरा होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 20,000 से लेकर 64,000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी.
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने असिस्टेंट के 500 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन 18 जुलाई से शुरू हो चुके हैं, जो 7 अगस्त को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, सिलेक्शन फेज-1,2 एग्जाम, रीजनल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगी. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 63000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे.