Smriti Irani Comeback 2024 में अमेठी की हार... और अब बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में बड़ी वापसी. आखिर स्मृति ईरानी फिर बीजेपी के लिए इतनी जरूरी क्यों हो गई हैं? नितिन नबीन की नई टीम में स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. कभी अमेठी में राहुल गांधी को हराकर गांधी परिवार के गढ़ में सेंध लगाने वाली स्मृति ईरानी 2024 में उसी सीट से 1.67 लाख से ज्यादा वोटों से हार गई थीं.