scorecardresearch
 

BPSC 68th Admit Card 2022 Out: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

bpsc.gov.in, BPSC 68th CCE Prelims Admit Card 2023 Out: जो उम्मीदवार 68वीं प्रीलिम्‍स परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.gov.in पर विजिट करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.

Advertisement
X
BPSC 68th Prelims Admit Card 2022: जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड
BPSC 68th Prelims Admit Card 2022: जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

bpsc.gov.in, BPSC 68th CCE Prelims Admit Card 2022: बिहार बीपीएससी 68वीं कॉम्पिटेटिव प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जो उम्मीदवार, फरवरी 2023 में आयोजित होने वाले BPSC 68th CCE Prelims Exam 2023 में उपस्थित होने वाले हैं, वे बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स नीचे देख सकते हैं.

बीपीएससी 68वीं कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जाम प्रीलिम्स एग्जाम 12 फरवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा. परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी. उम्‍मीदवारों को अपने एग्‍जाम एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट के साथ परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा.

BPSC 68th CCE Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर 68वीं सीसीई एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: अपनी लॉगिन डिटेल्‍स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
स्‍टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें
स्‍टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें.

बता दें कि बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा बिहार राज्य के 38 जिलों के 805 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. आयोग द्वारा बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्‍स परीक्षा की मार्किंग स्‍कीम में कुछ बदलाव किए गए हैं. बता दें कि सभी 150 प्रश्नों पर एक समान नेगेटिव मार्किंग होगी. प्रीलिम्स परीक्षा में सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर के लिए एक चौथाई नंबर काट लिए जाएंगे. अन्‍य किसी भी जानकारी के लिए उम्‍मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें.

Advertisement

BPSC 68th CCE Admit Card 2022 Download Link

यहां देखें जरूरी नोटिस-

Advertisement
Advertisement