scorecardresearch
 

24 घंटे में लूट की दो वारदातों से दहला जयपुर, पुलिस के हाथ खाली

राजस्थान के जयपुर में बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी में करीब 10 करोड़ की लूट को अंजाम दिया. महज बीस मिनट में लूटपाट कर बदमाश वहां से फरार हो गए. चौबीस घंटे के अंदर शहर में लूट की यह दूसरी वारदात है.

Advertisement
X
पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है
पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है

राजस्थान के जयपुर में बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी में करीब 10 करोड़ की लूट को अंजाम दिया. महज बीस मिनट में लूटपाट कर बदमाश वहां से फरार हो गए. चौबीस घंटे के अंदर शहर में लूट की यह दूसरी वारदात है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर मुथूट फाइनेंस कंपनी में चार हथियारबंद बदमाश दाखिल हुए. उस समय दफ्तर में चार लोगों का स्टाफ और दो ग्राहक मौजूद थे. हथियारों की नोक पर बदमाशों ने मैनेजर से मांगी. जब मैनेजर ने इंकार किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की.

लॉकर की चाबी हासिल करते ही बदमाशों ने लॉकर खोला और उसमें रखे लगभग 10 करोड़ रुपये के सोने के गहने लेकर वहां से फरार हो गए. बदमाशों ने इस वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को लूटपाट की भनक तक नहीं लगी. मगर लूट की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

Advertisement

उनके जाते ही मैनेजर ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी. 10 करोड़ की लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी. एफएसएल टीम ने दफ्तर का मुआयना कर फिंगरप्रिंट्स जुटाए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो देखा कि तीन बदमाशों ने चेहरा कवर किया था, जबकि एक बदमाश सिर्फ कैप पहने हुआ था.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है. पुलिस के मुताबिक, बदमाश दो बाइकों पर आए थे. आपको बता दें कि गुरुवार को भी शहर के यूको बैंक की एक ब्रांच में दिनदहाड़े डकैती हुई थी. बदमाशों ने बंदूक की नोक पर 15 लाख रुपये लूट लिए थे. दोनों ही मामलों में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement