पाकिस्तान में तीन साल पहले अगवा की गई 31 वर्षीय एक यूक्रेनी महिला कटरीना को सिंध प्रांत में एक पुलिस छापेमारी के दौरान सकुशल मुक्त करा लिया गया. पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है.
मामला थारपकर जिले का है. जिले के एसएसपी सरफराज नवाज ने बताया कि थारपकर जिले में मिठी के नजदीक कथो गांव से कटरीना को बरामद किया गया है. ऑपरेशन के दौरान को भी गिरफ्तार कर लिया. हालांकि मामले की जांच की जा रही है.
एसएसपी सरफराज नवाज ने बताया कि एक विदेशी महिला को कथो गांव में रखने की खुफिया सूचना मिली थी. जिसके बाद रेंजर्स और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गांव में छापामारी की. इस दौरान एक मकान से कटरीना को बरामद कर लिया गया. मौके से संदिग्ध अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस के मुताबिक मुश्किल से उर्दू बोल पाती है. उसने कानून प्रवर्तन अधिकारियों को अंग्रेजी में बताया कि तीन साल पहले मुनाफ ने उसे रावलपिंडी से अगवा कर लिया था. और उसे थारपकर लेकर आया था.
हालांकि, मुनाफ के माता-पिता ने बताया कि एक सोशल नेटवर्किंग साइट पर दोनों की मुलाकात के बाद कटरीना ने उनके बेटे से शादी कर ली थी. उन्होंने अपहरण की बात को सिरे से नकार दिया.
नवाज ने बताया कि अपहरण में किसी अन्य व्यक्ति के शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि मुनाफ के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. कटरीना और मुनाफ को रावलपिंडी की एक पुलिस टीम को सौंप दिया गया है.