scorecardresearch
 

मासूम बेटी का कातिल निकला पिता, घर में लाश को कुतर गए चूहे

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर चार साल की मासूम बच्ची का शव एक घर से बरामद हुआ. जिसके चेहरे को चूहों ने खा लिया था.

Advertisement
X
Representative image.
Representative image.

  • चार साल की बच्ची की मौत
  • चूहों ने कुतरा बच्ची का चेहरा

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पर एक चार साल की मासूम बच्ची का शव एक घर से बरामद हुआ. जिसके चेहरे को चूहों ने खा लिया था. इस मामले से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक मृत बच्ची के पिता मार्क जैम्स डन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शनिवार की सुबह उन्होंने अपनी बेटी को अवस्था में पाया था. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने डॉक्टर की कोई मदद नहीं ली और ना ही आतापकालीन सेवाओं को मदद के लिए फोन किया.

चार साल की मासूम बच्ची का शव घर से मिला

Advertisement

हैरानी की बात है कि मार्क जैम्स डन ने अपनी बेटी के शव की परवाह नहीं की. उसे चिंता नहीं थी कि उसकी मासूम बेटी का शव ऐसे पड़ा-पड़ा सड़ जाएगा. इस दौरान के चेहरे को भी चूहों ने कुतर दिया. इस घटना के उजागर होने के बाद पूरे ब्रिसब्रेन शहर में सनसनी फैली है. अब पुलिस गहराई से इस मामले की जांच में जुटी है.

इस वारदात से हर कोई हैरान है. ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने मार्क जैम्स डन के खिलाफ कई धारओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. जिसमें बच्ची की हत्या और मानव जीवन के प्रति लापरवाही और उदासीनता भी शामिल है. पुलिस मार्क जैम्स डन को जल्द ही कोर्ट में पेश करेगी.

पुलिस ने बच्ची के पिता को किया गिरफ्तार

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के बाल सुरक्षा मंत्री ने एक बयान में कहा कि इस तरह से बच्ची की मौत किसी त्रासदी से कम नहीं है. इसका असर समाज पर बहुत गहरा पड़ेगा. इस घटना से आस-पड़ोस के लोग भी दहशत में है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement