scorecardresearch
 

छत्तीसगढ़: सिरफिरे ने उजाड़ा परिवार, मां-बाप, बहन और दो भाइयों को उतारा मौत के घाट

इस पूरे मामले में सीएसपी प्रवीण राय ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था. प्रत्यक्षदर्शी और रिश्तेदारों ने बताया कि तकरीबन रात 3 बजे उसने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने माता-पिता और बहन-भाइयों को मौत के घाट उतार दिया.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

  • आरोपी ने देर रात 3 बजे दिया हत्याकांड को अंजाम
  • पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक एक 22 वर्षीय सिरफिरे युवक ने अपने घर के पांच सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया. देर रात तकरीबन 3 बजे उसने माता-पिता, बहन और दो भाइयों को सोते वक्त ही मार डाला. इतना ही नहीं इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद भी ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. आरोपी का नाम रोशन था. दरअसल, रोशन ने देर रात तकरीबन 3 बजे अपने पिता रूपदास, माता संतोषी बाई, बहन कामनी के अलावा दो भाई ऋषि और रोहित को सोते वक्त ही कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया.

Advertisement

इस पूरे मामले में सीएसपी प्रवीण राय ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था. प्रत्यक्षदर्शी और रिश्तेदारों ने बताया कि तकरीबन रात 3 बजे उसने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने माता-पिता और बहन-भाइयों को मौत के घाट उतार दिया. थोड़ी देर बाद उसने खुद मुख्य सड़क पर आकर ट्रक के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. इस हत्याकांड के पीछे क्या वजह थी..? पुलिस को अभी इसकी जानकारी नहीं है. पुलिस अधिकारी ने साफ किया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्दी हकीकत सामने होगी.

यह भी पढ़ें:

इस जघन्य कांड को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद आत्महत्या कर ली. वहीं, उनके परिजनों को अब तक यह समझ में नहीं आ रहा है कि ये सब कुछ कैसे हुआ. युवक के परिजन और उसके चचेरे भाई आकाश ने बताया कि बीती रात रोशन काफी परेशान था और घर आने के बाद उसे पता चला कि उसने अपने परिवार के लोगों को जान से मार दिया है.

इसकी सूचना आकाश और उसके पिता ने आसपास के लोगों को दी और फिर पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
Advertisement