scorecardresearch
 

ब्राइडल अवतार में माधुरी दीक्षित के हिट गाने पर मोनालिसा का डांस, वायरल हुआ VIDEO

इस वीडियो में आप मोनालिसा को सुंदर लाल जोड़े में तैयार होकर नाचते देख सकते हैं. यहां उन्होंने बेहद खूबसूरत और एकदम जड़ा हुआ लहंगा पहना हुआ है. बैकग्राउंड में माधुरी दीक्षित का फेमस गाना घाघरा चल रहा है और मोनालिसा छोटे-छोटे स्टेप्स के साथ इसपर परफॉर्म कर रही हैं.

Advertisement
X
मोनालिसा
मोनालिसा

भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों घर में रहकर ही फैन्स का मनोरंजन करने में लगी हुई हैं. मोनालिसा इन दिनों पति विक्रांत सिंह के साथ आइसोलेशन में रह रही हैं, लेकिन अपने फैन्स से जुड़ने और उन्हें एंटरटेन करने का कोई मौका एक्ट्रेस नहीं छोड़ रही हैं. मोनालिसा रोज अपनी फोटोज शेयर कर रहीं हैं. अब उन्होंने एक बेहद खूबसूरत वीडियो शेयर कर दिया है, जिसे देख फैन्स खुशी से पागल हो गए हैं.

माधुरी दीक्षित के हिट गाने पर नाचीं मोनालिसा

इस वीडियो में आप मोनालिसा को सुंदर लाल जोड़े में तैयार होकर नाचते देख सकते हैं. यहां उन्होंने बेहद खूबसूरत और एकदम जड़ा हुआ लहंगा पहना हुआ है. इसके साथ लाल चोली और चुनरी है. साथ ही उन्होंने डिजाइनर ज्वेलरी पहनी है. उनके हाथों में कलीरे, गले में हार, नथ और मांगटीका देखने लायक है. देखकर पता चल रहा है कि उनका ये लुक खूबसूरत होने के साथ-साथ भारी भी है.

Advertisement

वीडियो के बैकग्राउंड में माधुरी दीक्षित का फेमस गाना घाघरा चल रहा है और मोनालिसा छोटे-छोटे स्टेप्स के साथ इसपर परफॉर्म कर रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ये घाघरा सही में बहुत भारी था. और ज्वेलरी भी. मैं देख सकती हूं कि उस समय मैं कैसे छोटे-छोटे कदम उठा रही थी.

View this post on Instagram

A post shared by (@aslimonalisa) on

बता दें कि ये वीडियो मोनालिसा के एक पुराने ब्राइडल फोटो शूट से है. उन्होंने हैशटैग की मदद से बताया भी कि वे कैसी अपने एक्टर के जीवन को जीती हैं और काम को मिस कर रही हैं. ब्राइडल फोटोशूट को मोनालिसा ने सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट नेहा अध्विक महाजन के लिए किया था. इसके कई बढ़िया फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किए थे.

मोनालिसा के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे नजर 2 में काम कर रही थीं, लेकिन इस शो को लॉकडाउन के समय में बंद कर दिया. इसका कारण प्रोडक्शन की आर्थिक दिक्कतें बताई गई थीं. कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में टीवी के बहुत से सीरियल्स बंद हुए हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement