scorecardresearch
 
दिल्ली में IED से हमला कर सकते हैं आतंकी, IB ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली पर एक बार फिर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को आतंकी हमले का अलर्ट भेजा है. खुफिया एजेंसियों की मानें तो आतंकी इस गर्मी के मौसम में राजधानी में भीड़भाड़ वाली जगहों पर हमला करने की फिराक में हैं.

Advertisement
X
आतंकी हमले की आशंका पर IB ने जारी किया अलर्ट

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट भेज से आगाह किया है. आईबी के अनुसार, आतंकी ग्रुप दिल्ली में IED से हमला कर सकते हैं. वहीं आतंकी वाहनों से टक्कर मारकर या फिर छोटे हथियारों से भी कई लोगों पर हमला कर सकते हैं.

आईबी की मानें तो यह हमला भीड़भाड़ वाली जगहों पर किया जा सकता है. साथ ही अलर्ट में विदेशी सैलानियों को भी निशाना बनाए जाने की आशंका है. इसके लिए आतंकी ऐसी जगहों को निशाना बना सकते हैं, जहां काफी संख्या में विदेशी सैलानी घूमने-फिरने के लिए आते हैं.

Advertisement

फिलहाल आतंकी हमले के अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने बढ़ा दी है. भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस की कई टीम पैनी निगाह से संदिग्धों पर नजर रख रही हैं. खासकर उन इलाकों में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है, जहां सैलानी घूमने-फिरने के लिए आते हैं.

Advertisement
Advertisement