scorecardresearch
 

दिल्ली फिर शर्मसार, नाबालिग लड़की से गैंगरेप

दिल्ली के पूर्वी इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advertisement
X
गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपी लड़की के परिचित थे
गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपी लड़की के परिचित थे

दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई. पूर्वी दिल्ली में एक नाबालिग लड़की को तीन लोगों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

मामला पूर्वी दिल्ली के में जगतपुरी इलाके का है. यहां 17 वर्षीय किशोरी (बदला हुआ नाम) अपनी बड़ी बहन और जीजा के साथ रहती है. गुरुवार को वह अपने घर में अकेली थी. उसके दीदी जीजा किसी काम से बाहर गए हुए थे.

इसी दौरान तीन व्यक्ति अपना पालतू कुत्ता देखने के बहाने उनके घर आए. तीनों ने देखा कि रजनी घर में अकेली है, तो उनकी नीयत खराब हो गई. फिर उन तीनों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और बारी बारी से लड़की के साथ किया.

वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. रजनी के दीदी-जीजा जब लौटकर आए तो उसने उन्हें आपबीती सुना दी. सामूहिक बलात्कार की बात सुनकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. वे रजनी को लेकर फौरन पुलिस के पास पहुंच गए और मामला दर्ज कराया.

Advertisement

उन्होंने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपी उनके जानने वाले ही थे. इस संबंध में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश कर रही है. रजनी का मेडिकल भी कराया गया है.

Advertisement
Advertisement