scorecardresearch
 
भारत-नेपाल सीमा पर 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार के रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा से दो पाकिस्तानी समेत पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी है. संदिग्ध आतंकियों से राजधानी पटना के महत्वपूर्ण जगहों का एक मानचित्र भी बरामद किया गया है.

Advertisement
X
बिहार के रक्सौल में हुई गिरफ्तारी

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों से पटना के महत्वपूर्ण जगहों का एक मानचित्र बरामद किया है. एनआईए और खुफिया ब्यूरो की टीम संदिग्धों से उनकी योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ कर रही है.

बताते चलें कि अगस्त, 2013 में इंडियन मुजाहिदीन के प्रमुख यासीन भटकल को बिहार के पूर्वी चंपारण के रक्सौल से गिरफ्तार किया था. इंडियन मुजाहिदीन का फाउंडर मेंबर यासीन भटकल का जन्म 1983 में कर्नाटक के तटीय शहर भटकल में हुआ था.

यासीन को मोहम्मद अहमद सिद्धीबप्पा के नाम से भी जाना जाता है. उसकी पढ़ाई अंजुमन हामी-ए-मुस्लमीन मदरसे में हुई. 12 राज्यों की आतंक निरोधी एजेंसियों की चार्जशीट के मुताबिक भटकल देश भर में जर्मन बेकरी सहित कम से कम 10 में शामिल रहा है.

Advertisement
Advertisement