scorecardresearch
 

मुंह दबाकर अश्लील हरकत, जबरन किया किस... मैथ्स टीचर पर महिला सहकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब के बठिंडा में एक महिला अध्यापक ने स्कूल के ही मैथ्स टीचर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार, लैब दिखाने के बहाने आरोपी ने जबरदस्ती किस किया और मुंह दबाकर गलत हरकतें कीं. विरोध पर उसे धमकी भी दी गई. घटना के बाद महिला ने सहकर्मियों और परिवार को बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
महिला की नियुक्ति 2018 में साइंस टीचर के रूप में हुई थी. (Photo: Representational)
महिला की नियुक्ति 2018 में साइंस टीचर के रूप में हुई थी. (Photo: Representational)

पंजाब के बठिंडा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल की महिला अध्यापक के साथ उसी स्कूल के एक पुरुष शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित महिला अध्यापक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी नियुक्ति जुलाई 2018 में साइंस टीचर के रूप में हुई थी और वह जून 2023 से गांव मोड़ मंडी स्थित स्कूल में कार्यरत हैं. स्कूल में इन दिनों साइंस लैब का काम चल रहा है, जिसके तहत शेल्फ आदि की व्यवस्था को ठीक किया जा रहा था. इस काम के लिए बनाई गई कमेटी में वह भी सदस्य हैं, जिसमें एक सीनियर मैथ टीचर भी शामिल हैं.

महिला ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने शेल्फ ठीक से बंद न होने की बात सीनियर टीचर को बताई, तो वह उन्हें लैब में दिखाने के बहाने ले गए. वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने उनसे पार्टी को लेकर बात की और फिर अचानक उनके करीब आने की कोशिश की. विरोध करने पर आरोपी ने उनका हाथ पकड़ लिया, जबरदस्ती अपनी ओर खींचा और किस किया. इतना ही नहीं, आरोपी ने उनका मुंह दबाकर उनके साथ अश्लील हरकतें भी कीं.

Advertisement

पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह आरोपी की पकड़ से खुद को छुड़ाकर बाहर निकलीं. जाते समय आरोपी ने उन्हें धमकी भी दी कि अगर उन्होंने किसी को घटना के बारे में बताया तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

सहकर्मी महिला स्टाफ ने परिवार को घटना के बारे में बताया
घटना के बाद महिला ने पहले अपने सहकर्मी महिला स्टाफ और फिर परिवार को पूरी बात बताई. इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई. थाना मौड़ के एसएचओ तरनदीप सिंह के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement