बठिंडा
बठिंडा (Bathinda) भारतीय गणराज्य के प्रांत पंजाब (Punjab) का एक जिला है और इसका मुख्यालय बठिंडा शहर है. इस जिले का क्षेत्रफल 3,353 वर्ग किलोमीटर है. (Geographical area)
बठिंडा जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha constituency) और 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. (Bathinda Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक बठिंडा की जनसंख्या (Bathinda Population) लगभग 14 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 414 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 868 है. इस जिले की 68.28 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. यहां पुरुष 73.79 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 61.94 फीसदी है. (Bathinda literacy)
इतिहासकारों के मुताबिक राजा भुट्टा ने लगभग तीसरी सदी में बठिंडा शहर को पंजाब के जंगलों में बसाया था. उस वक्त भाटी राजाओं ने दो किले का निर्माण करवाया था. फिर इस शहर को बराहो नें हडप लिया था. बाद में बाल राव भट्टी ने फिर इसे हासिल किया और इसका नाम बठिंडा रखा. फिर रूप चन्द नाम के सिख्ख पंजाब आए थे और इनके बेटे फूल ने एक किला बनवाया था और लंगर की प्रथा की शुरुआत की थी (History).
इतिहास के अनुसार रजिया सुलतान जो भारत की पहली महिला शासक थीं, उनको बठिंडा में ही कैद किया गया था (Razia Sultan).
बठिंडा के दक्षिण दिशा से 18 किलोमीटर की दूरी पर गुरूद्वारा दमदमा साहिब स्थित है. यह प्रसिद्ध गुरूद्वारा पांच तख्तों में से एक है. हर साल बैसाखी के अवसर पर यहां बहुत बड़े मेले का आयोजन किया जाता है. कहा जाता है कि गुरू गोविन्द साहिब यहां पर नौ महीने और नौ दिनों तक रहे थे (Damdama Sahib Gurudwara).
भटिंडा के जिंद गाँव में किसानों की रिहाई को लेकर जबरदस्त विरोध हुआ. किसान डिप्टी कमिश्नर ऑफिस का घेराव करने पहुंचे थे जहां पंजाब पुलिस और किसान यूनियन के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई. छतों पर खड़े किसानों ने पुलिस पर पत्थराव किया जो मानो आसमान से फूल बरस रहे हों. यह वीडियो उस संघर्ष और आपसी भिड़ंत को दर्शाता है जहां किसानों की मांगों को लेकर तनाव बहुत बढ़ गया.
पंजाब के बठिंडा में किसानों और पुलिस के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला. डीसी ऑफिस का घेराव करने जा रहे किसान यूनियन कार्यकर्ताओं को रोकने के दौरान ये झड़प हुई. इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाज़ी हुई और आंसू गैस के गोले दागे गए. वहीं पटियाला के समाना में भी किसानों को हिरासत में लेने पर बवाल हुआ. देखें पंजाब आजतक.
पंजाब के बठिंडा से एक बड़ी खबर सामने आई है जहाँ किसान फिर से पुलिस के सामने आ गए हैं. बठिंडा के गाँव जिदोद में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई है. इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे.
बठिंडा के ज्योंद्द गांव में किसानों और पंजाब पुलिस के बीच झड़प हो गई. भारतीय किसान एकता (उग्राहां) के किसान दो साथियों की रिहाई की मांग को लेकर डीसी दफ्तर के पास प्रदर्शन की तैयारी में थे. आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे.
बठिंडा के जिंदओद गांव में किसानों और पुलिस के बीच टकराव की तस्वीरें सामने आई हैं. किसानों ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय का घेराव करने के लिए एकत्रित होकर बठिंडा चंडीगढ़ हाईवे पर धरना दिया. पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. किसानों की क्या हैं मांगे, बठिंडा में क्यों हुए थे जमा?
पंजाब में जानलेवा 'चाइनीज डोर' से हो रहे हादसों के बाद प्रशासन और पंचायतें सख्त हो गई हैं. बठिंडा के एक गांव ने पतंग उड़ाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है, वहीं पंजाब पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को अपनी जान बचाने के लिए गले में मफलर लपेटने की अनोखी सलाह दी है.
पंजाब के बठिंडा में गुरथरी गांव के पास एक फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे भीषण हादसा हुआ. इसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है. सभी गुजरात के रहने वाले थे और घूमने आए थे. सुबह के कोहरे को हादसे की वजह बताया जा रहा है. पुलिस जांच कर रही है और शवों को बठिंडा सरकारी अस्पताल में भेजा गया है.
पंजाब के बठिंडा जिले में गुरथरी गांव के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक महिला पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है. पुलिस के अनुसार, सभी मृतक गुजरात के रहने वाले थे और पंजाब घूमने आए थे. हादसा सुबह करीब सात बजे उस समय हुआ, जब उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी गुरथरी गांव के नजदीक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई.
पंजाब के बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक का चलती बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ. वह लेटकर, भंगड़ा करते और पतंग उड़ाते हुए बाइक चला रहा था. बिना हाथों के कई किलोमीटर तक स्टंट करने से बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस ने लोगों से ऐसे खतरनाक स्टंट न करने की अपील की है.
नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब में बठिंडा पुलिस ने 40 किलो हेरोइन बरामद की है और 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह ऑपरेशन पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत किया गया, जिसमें पकड़े गए तस्करों के पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.
पंजाब में बठिंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 किलो हेरोइन बरामद की है. इस सिलसिले में 6 नशा तस्करों को अरेस्ट किया गया है. बरामद हेरोइन को कई जगहों पर सप्लाई किया जाना था.
पंजाब के बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन उर्फ कमल का शव कार से मिला, पुलिस मामले की जांच कर रही है. इंस्टाग्राम में कंचन कमल भाभी के नाम से फेमस थी. सोशल मीडिया का फेस थी. अब ये मामला हत्या का है या सुसाइड का? मामले की जांच जारी है. देखें ब्रेकिंग न्यूज.
पंजाब में 'युद्ध नशे के विरूद्ध' मुहिम के तहत पुलिस का बुलडोजर वाला एक्शन लगातार जारी है. बठिंडा में नशे के लिए बदनाम धोबियाना बस्ती में दो महिला तस्करों के घर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक नशा तस्करों ने सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से दोनों मकानों का निर्माण करवाया था. देखें पंजाब आजतक.
कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी मर्डर केस में बठिंडा पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. एसएसपी अमनीत कोंडल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस हत्या की साजिश करीब 3 महीने पहले रची गई थी. मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों ने पहले रेकी की, फिर दोस्तों के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अमृतपाल विदेश फरार हो गया. पुलिस ने अब तक पांच लोगों को नामजद किया है.
बठिंडा में 'इंस्टाक्वीन' के नाम से मशहूर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ गया है. इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. जिन्होंने कमल कौर का गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. देखें पंजाब आजतक.
पंजाब के लुधियाना की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की हत्या के मामले में बठिंडा पुलिस ने मोगा के जसप्रीत सिंह और हरिके पत्तन के निमरतजीत सिंह को पकड़ा है. जबकि मुख्य साजिशकर्ता अमृतपाल सिंह मेहरों अब भी फरार है. अमृतपाल ने ही प्रमोशनल शूट के बहाने कमल कौर को बठिंडा बुलाया था. वह कमल कौर के सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर नाराज था. पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रमोशनल शूट के बहाने लुधियाना की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी को बठिंडा बुलाया गया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में बठिंडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि हत्या की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह अब भी फरार है. पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल कमल के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे बोल्ड और कथित आपत्तिजनक कंटेंट से नाराज था.
बठिंडा में पार्किंग एरिया में खड़ी कार में एक महिला की डेडबॉडी मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक महिला की पहचान कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी के तौर पर हुई. जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी थी. पुलिस के मुताबिक कमल कौर एक प्रमोशन इवेंट में हिस्सा लेने के लिए लुधियाना से बठिंडा आई थी. देखें पंजाब आजतक.
पंजाब के बठिंडा में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बता दें कि कमल का शव आदेश अस्पताल की पार्किंग में कार से बरामद हुआ था. अब पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमृतपाल मेहरून नाम का व्यक्ति भी साजिश में शामिल है.
लुधियाना की फेमस इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी की मौत ने पंजाब में सनसनी फैला दी है. बठिंडा के आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में उनकी लाश कार की पिछली सीट से बरामद हुई. शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है. कनाडा में बैठे आतंकी अर्शदीप डाला की धमकी से जुड़े तार भी खंगाले जा रहे हैं.
बठिंडा के आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में एक कार से लुधियाना निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन उर्फ कमल का शव बरामद हुआ है. पुलिस के अनुसार, परिवार से 9 तारीख के बाद संपर्क टूटने वाली कंचन की हत्या 9 और 10 तारीख की रात के बीच हुई हो सकती है. CCTV में एक संदिग्ध कार से निकलता दिखा है. जानें पूरी खबर.