scorecardresearch
 

दिल्ली: चाची ने नाबालिग भतीजी को पिलाई शराब, फिर प्रेमी से कराया रेप

मोदी सरकार द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कानून में बदलाव कर फांसी की सजा का प्रावधान रखा ही गया था कि राजधानी दिल्ली को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा. बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेरी क्षेत्र में एक नाबालिग को दुष्कर्म का सामना करना पड़ा.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को फांसी की सजा का प्रावधान किए जाने के बावजूद नाबालिगों से रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं. राजधानी दिल्ली को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है. बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है.

हादसा रविवार का है, जब एक महिला ने अपनी भतीजी को जबरन शराब पिलाई, फिर अपने प्रेमी से उसका बलात्कार भी कराया.

हादसे के बाद नाबालिग की हालत बिगड़ गई. पिता ने अपनी बेटी को खून से लथपथ देखा तो तुरंत उसे लेकर बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल पहुंचे. अस्पातल में डॉक्टरों ने के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की. डॉक्टरों ने 24 घंटे तक पीड़िता को अस्पताल में भर्ती रखा. अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Advertisement

आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, वहीं रेप का आरोपी फरार हो गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 328, 506 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही दोनों पर पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है.

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां नहीं है. वह अपने पिता के साथ शाहबाद डेयरी क्षेत्र में रहती है. पड़ोस में ही उसकी चाची रहती हैं, जो उसकी देखभाल करती थीं. उसकी चाची का मुकेश नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. मुकेश पेशे से ट्रक ड्राइवर है.

बता दें कि हाल ही में जम्मू के की घटना सामने आने के बाद चारों तरफ से सरकार की आलोचना हुई. जिसके बाद केंद्र सरकार ने कानून में संशोधन करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म करने वालों को फांसी दिलाने का अध्यादेश जारी किया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement