scorecardresearch
 

खाने का लालच देकर फंसाया, फिर लॉज में ले जाकर किया यौन शोषण, केरल से 2 आरोपी गिरफ्तार

तमिलनाडु के वेलंकन्नी में दो 15 वर्षीय नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. लड़कियां घर से निकली थीं और खाने का लालच देकर दो आरोपियों ने उन्हें एक निजी लॉज में ले जाकर यौन शोषण किया.

Advertisement
X
 वेलंकन्नी में दो नाबालिगों का यौन शोषण किया गया (Representational)
वेलंकन्नी में दो नाबालिगों का यौन शोषण किया गया (Representational)

तमिलनाडु के वेलंकन्नी में दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. आरोप है कि घर से निकली 15 साल की दोनों लड़कियों को खाने का लालच देकर अपने साथ ले जाया गया और फिर एक निजी लॉज में उनके साथ यौन शोषण किया गया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को केरल से गिरफ्तार किया है. दोनों लड़कियां पुडुकोट्टई जिले की रहने वाली हैं.

पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कियां माता-पिता से कहासुनी के बाद घर से निकल गई थीं. इसके बाद वे वेलंकन्नी के समुद्र तट पर बैठी थीं. इसी दौरान उन्होंने आसपास की दुकानों पर काम की तलाश भी की. दुकानदारों को उनकी हालत पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों का पता लगाया. पूछताछ के दौरान लड़कियों ने आरोप लगाया कि दो युवक उन्हें खाना देने के बहाने अपने साथ एक निजी लॉज में ले गए थे. वहां दोनों के साथ यौन शोषण किए जाने की बात सामने आई.

यह भी पढ़ें: पहले बारिश में दी लिफ्ट, फिर कार में किया यौन शोषण... TVK नेता की शर्मनाक करतूत

लड़कियों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश की. जांच के दौरान पुलिस ने एंथनी और विशाल को केरल से गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. 

Advertisement

मेडिकल जांच के बाद घर भेजी जाएंगी लड़कियां

पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कियों की मेडिकल जांच कराई जाएगी. इसके बाद उन्हें उनके माता-पिता के पास भेजा जाएगा. मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement