scorecardresearch
 

UP: मस्जिद के इमाम पर पत्नी की हत्या का आरोप, पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले (UP Saharanpur) में मस्जिद के इमाम पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया गया है. पुलिस से की गई शिकायत में महिला की मां ने कहा है कि दामाद ने ही बेटी की हत्या कर दी है. घटना के 9 दिन बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं पुलिस आरोपी इमाम व उसके साथियों की तलाश कर रही है.

Advertisement
X
पुलिस ने कब्र से निकलवाया महिला का शव. (Photo: Aajtak)
पुलिस ने कब्र से निकलवाया महिला का शव. (Photo: Aajtak)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • 'तंत्र-मंत्र के चलते दिया गया घटना को अंजाम'
  • आरोपी पति व उसके साथी की तलाश कर रही पुलिस

यूपी के सहारनपुर (Saharanpur Uttar Pradesh) के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक मस्जिद के इमाम उस्मान ने पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद शव को दफना दिया. इस घटना के बाद इमाम की सास एसएसपी और डीएम से मिलकर दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने इमाम की सास की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया. इसके बाद शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस इमाम सहित उसके साथी की तलाश कर रही है.

जानकारी के अनुसार, 10 माह पहले हिना का निकाह उस्मान पुत्र हुसैन के साथ हुआ था. उस्मान बंदरजूड़ मुजाहिदपुर सतीवाला जिला हरिद्वार का निवासी है. उस्मान सहारनपुर की 62 फुटा रोड पर मस्जिद में इमाम है. वह हिना को भी अपने साथ रखता था. 12 मई की रात मस्जिद के इमाम उस्मान ने पत्नी हिना की नींद में छत से गिरकर मौत होने की बात मोहल्लेवासियों को बताई थी. इसके बाद उस्मान ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था.

Grishma Vekariya Murder: एकतरफा इश्क में लड़की का रेता गला... अब जज ने मनुस्मृति के श्लोक का जिक्र कर सुनाई फांसी की सजा

शनिवार को 62 फुटा रोड निवासी खुर्शीदा पत्नी इकराम ने एसएसपी आकाश तोमर व डीएम अखिलेश सिंह से मुलाकात की. उन्होंने दामाद उस्मान व उसके एक अज्ञात साथी सहित चार के खिलाफ तंत्रमंत्र के चलते हिना की हत्या करने का आरोप लगाया. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इमाम व उसके एक साथी पर हत्या का केस दर्ज किया. कुतुबशेर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. 

Advertisement

पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि 12 मई को उस्मान ने हिना की मां खुर्शीदा को फोन कर कहा था कि उसकी पुत्री को सात मुंह वाली माता ने छत से गिराकर मार दिया है. जब परिजन व रिश्तेदार पहुंचे तो उन्होंने देखा तो हिना की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे. इसके अलावा गले, नाक और कान सहित चेहरे पर चोट लगी थी. परिजनों का आरोप है कि उस्मान ने तंत्र विद्या के चलते हत्या को अंजाम दिया है. उस्मान बार-बार कह रहा था कि हिना को सात मुंह वाली माता ने मार दिया है. आरोपी ने मौके पर एक हंडी, मांस के टुकड़े और सिंदूर बिखेर रखा था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement