scorecardresearch
 

मां के प्रेमी ने किया 4 साल के मासूम का बेरहमी से कत्ल, पीट-पीटकर ले ली जान, दहला देगी ये खौफनाक वारदात

महाराष्ट्र के ठाणे में 4 साल के मासूम की कथित तौर पर मां के प्रेमी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गंभीर अंदरूनी चोटों का खुलासा होने के बाद आरोपी शंभू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पढ़े बेरहम कातिल की करतूत का किस्सा.

Advertisement
X
पुलिस ने वहशी कातिल को गिरफ्तार कर लिया है (सांकेतिक फोटो)
पुलिस ने वहशी कातिल को गिरफ्तार कर लिया है (सांकेतिक फोटो)

महाराष्ट्र के ठाणे में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां चार साल के एक मासूम बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को उस बच्चे की मां के प्रेमी ने अंजाम दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने बच्चे को इतनी बेरहमी के साथ कत्ल क्यों किया? पुलिस इस मामले के हर पहलू को खंगाल रही है.

यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले के काशीमीरा थाना क्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक, सोमवार को बच्चे की मौत की सूचना मिलने के बाद शुरुआती जांच शुरू की गई. जांच के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे संकेत मिले, जिनसे उन्हें बच्चे की मौत पर संदेह हुआ. इसी आधार पर मामले की गहराई से पड़ताल की गई.

पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चे की मां शंभू शर्मा नाम के व्यक्ति के साथ रह रही थी. आरोप है कि घर के अंदर ही शंभू शर्मा ने चार साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मौत को सामान्य या प्राकृतिक दिखाने की कोशिश भी की गई, ताकि किसी को शक न हो.

हालांकि पंचनामा के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चे के शरीर पर चोट के निशान देखे. इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बच्चे की मौत गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण हुई थी, जो मारपीट का नतीजा थीं. रिपोर्ट सामने आने के बाद मामला पूरी तरह बदल गया.

Advertisement

पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने शंभू शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बच्चे को पीटने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद मंगलवार को उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 

अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने बच्चे को क्यों पीटा और क्या बच्चे की मां को इस कथित अपराध की जानकारी थी. मामले की जांच अभी जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement