scorecardresearch
 

जेल में बंद 27 साल के विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, हाइवे जाम कर किया प्रदर्शन

झारखंड के लोहरदगा मंडल जेल में बंद 27 साल के विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जेल प्रशासन का कहना है कि वह सुबह अचेत हालत में मिला, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए रांची-कुडू-मेदिनीनगर नेशनल हाइवे जाम कर मुआवजे की मांग की. फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इस पूरे मामले की जांच जारी है.

Advertisement
X
मृतक के परिजनों ने किया प्रदर्शन. (Photo: ITG)
मृतक के परिजनों ने किया प्रदर्शन. (Photo: ITG)

एक 27 साल का युवक... रात में खाना खाता है, अपनी बैरक में सो जाता है. लेकिन अगली सुबह जब उसे जगाया जाता है, तो वह कोई जवाब नहीं देता. जेलकर्मी पास पहुंचते हैं तो पता चलता है कि वह अचेत पड़ा है. आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जाता है, लेकिन डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं.

मामला झारखंड के लोहरदगा मंडल जेल का है, जहां न्यायिक हिरासत में बंद 27 साल के विचाराधीन कैदी जाहिद पवरिया की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जाहिद कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव का रहने वाला था और एक यौन शोषण के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद था.

जेल प्रशासन के मुताबिक, बुधवार सुबह रोज की तरह कैदियों को नमाज के लिए जगाया जा रहा था. इसी दौरान जाहिद अपनी जगह पर अचेत मिला. उसे तुरंत लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: यूपी: हमीरपुर जेल में कैदी की मौत पर बवाल, पैसों के लिए पीट-पीट कर मार डालने का आरोप, जेलर-डिप्टी जेलर समेत 8 पर हत्या और जबरन वसूली की FIR

जेलर मोहम्मद सोनू के अनुसार, शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज से सामने आया है कि मंगलवार रात जाहिद ने भोजन किया था और उसके बाद सोने चला गया था. फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराई जा रही है.

Advertisement

jharkhand lohardaga undertrial prisoner dies under suspicious circumstances family alleges foul play

वहीं जेल प्रशासन की इस जानकारी से मृतक का परिवार संतुष्ट नहीं है. जाहिद के परिजनों ने उसकी मौत पर हत्या की आशंका जताई है. विरोध में परिवार और स्थानीय लोगों ने कुडू में रांची-कुडू-मेदिनीनगर नेशनल हाइवे जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की. हाइवे जाम होने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे.

स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन मौके पर पहुंचा. एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि दंडाधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी. वहीं एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और जाम हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं. सवाल है कि जाहिद की मौत आखिर कैसे हुई? क्या यह प्राकृतिक वजहों से हुई या इसके पीछे कोई और वजह है? इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement