scorecardresearch
 

Kishanganj: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, छानबीन में जुटी पुलिस

किशनगंज के पोठिया रेलवे स्टेशन के अंतर्गत घमारा रेल फाटक के पास आज सुबह लोगों ने युवक की लाश पड़ी देखी. युवक के शव के कई टुकड़े हो चुके थे. उसके शरीर पर कोई कपड़ा तक नहीं था. लोगों की सूचना पर पोठिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार मौके पर पहुंच गये.

Advertisement
X
रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी (फोटो आजतक)
रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी (फोटो आजतक)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अभी तक नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त
  • पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

बिहार के जिला किशनगंज में रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. लागों की सूचना पर थाना पोठिया पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये, लेकिन सफलता नहीं मिली. 

किशनगंज के पोठिया रेलवे स्टेशन के अंतर्गत घमारा रेल फाटक के पास आज सुबह लोगों ने युवक की लाश पड़ी देखी. युवक के शव के कई टुकड़े हो चुके थे. उसके शरीर पर कोई कपड़ा तक नहीं था. लोगों की सूचना पर पोठिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये. आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाई गई, लेकिन उसकी ​पहचान नहीं हो सकी.


लोगों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाई गई

इस दौरान अलुवाबाड़ी रेलवे स्टेशन से आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गये. रेलवे स्टेशन पर भी मृतक का फोटो भेजा गया, कि कहीं किसी मिसिंग यात्री की तो सूचना नहीं है. लेकिन वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिली. 

Advertisement


देखें: आजतक LIVE TV

इस मामले में पोठिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं. शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है. ये आत्महत्या है या फिर हत्या इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया जा सकता है.

(इनपुट- गौरव कुमार)


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement