scorecardresearch
 

दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर के सिर में लगी गोली, गोदाम में मिली लाश, पुलिस को आत्महत्या का शक

जसोला में प्रॉपर्टी डीलर की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है, लेकिन परिवार इस बात से इनकार कर रहा है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एहतेशाम ने ऐसा कदम क्यों उठाया? पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
X
 दिल्ली के जसोला में प्रॉपर्टी डीलर की मौत (Photo: ITGD)
दिल्ली के जसोला में प्रॉपर्टी डीलर की मौत (Photo: ITGD)

राजधानी दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र के जसोला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली लगने से मौत हो गई. ये वारदात एक फर्नीचर के गोदाम में हुई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. 

मृतक की पहचान एहतेशाम के रूप में हुई है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब 20 से 25 साल से दिल्ली के ओखला और जैतपुर इलाके में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे थे. एहतेशाम जसोला इलाके के गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते थे. 

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि एहतेशाम ने खुद को गोली मारी होगी. हालांकि, अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि गोली कैसे चली और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई. पुलिस आत्महत्या के अलावा दूसरे संभावित एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं. 

परिवार ने क्या कहा?

परिजनों का कहना है कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि एहतेशाम ने खुद को गोली मारी होगी. उनके सिर में गोली लगी थी. परिवार का कहना है कि अगर पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है तो इसकी वजह भी सामने आनी चाहिए. परिजनों के मुताबिक, एहतेशाम के पास घर और गाड़ी समेत परिवार की जरूरत की चीजें थीं.

Advertisement

आखिर क्या थी परेशानी?

हालांकि, बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से उनके कारोबार में परेशानी चल रही थी. इसके बावजूद परिवार का कहना है कि घटना से सिर्फ दो दिन पहले तक वह सामान्य थे और घरवालों से हंसकर बातचीत कर रहे थे. एहतेशाम के बेटे ने बताया कि बुधवार दोपहर वह खुद जामिया हमदर्द कॉलेज में थे. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के कालकाजी में खौफनाक वारदात, प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या

इसी दौरान परिवार को फोन आया कि उनके पिता को गोली लगी है. इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि उनके पिता के सिर में गोली लगी हुई थी. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली किस हथियार से चली, घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था और एहतेशाम की मौत की असली वजह क्या थी?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement