scorecardresearch
 

लड़का छिपकर वीडियो बना रहा था, लड़की ने पीछा किया, फिर पकड़कर धुन दिया!

Girl Beats Boy Video: एक युवक महिलाओं के सार्वजनिक बाथरूम में घुस गया और चोरी-छिपे एक लड़की का वीडियो बनाने लगा. तभी लड़की ने शख्स के पैर के जूते देख लिए. उसे शक हो गया. वो चिल्लाते हुए बाहर निकली. तभी युवक मौके से भाग खड़ा हुआ. लेकिन लड़की ने उसका पीछा किया और उसकी जमकर धुनाई कर दी.

Advertisement
X
लड़के को पीटती दिखी लड़की (Pic- Youtube)
लड़के को पीटती दिखी लड़की (Pic- Youtube)

एक लड़के को बाथरूम गई लड़की का वीडियो बनाना भारी पड़ गया. लड़की ने पहले तो उसे दौड़ाकर पकड़ा और फिर उसकी जमकर धुनाई कर दी. वह ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट थी. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. मामला थाईलैंड का है. 

The Thaiger की रिपोर्ट के मुताबिक, चाचोएंगसाओ प्रांत में एक थाई युवक रविवार को महिलाओं के सार्वजनिक बाथरूम में घुस गया और चोरी-छिपे एक लड़की का वीडियो बनाने लगा. तभी लड़की ने शख्स के पैर के जूते देख लिए. उसे शक हो गया. वो चिल्लाते हुए बाहर निकली. 

ये देखकर युवक मौके से भाग खड़ा हुआ. लेकिन लड़की ने उसका पीछा किया. युवक बाइक पर सवार होकर भागने ही वाला था, तभी ऐन मौके पर लड़की ने उसे धर दबोचा. पकड़ने के बाद लड़की ने उसकी जमकर कुटाई की. युवक ने बचाव करने की कोशिश की, लेकिन लड़की ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट थी. ऐसे में उसके आगे युवक की एक ना चली. 

जिस वक्त महिला शख्स की पिटाई कर रही थी, आसपास कुछ लोग मौजूद थे. लेकिन महिला, सबक सिखाकर ही मानी. ये पूरा वाकया पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. लड़का हाथ जोड़कर उससे माफी मांग रहा था.   

Advertisement

बाद में लड़की ने बताया कि वह उस शख्स के व्यवहार से बहुत नाराज थी. वो नशे में था और महिलाओं के वीडियो बना रहा था. इसलिए उसे सबक सिखाना जरूरी था. लड़की ने मीडिया को बताया कि उसके पास ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट है. उसने मार्शल आर्ट में कई अवॉर्ड जीते हुए हैं. 

वहीं, आरोपी युवक ने बताया कि वह बीयर पी रहा था. नशे में उसने वीडियो बनाया था. उसने सार्वजनिक रूप से अपने किए के लिए माफी मांगी है. पिटाई के चलते उसकी शर्ट फट गई थी. वो टोपी से अपना चेहरा छिपा रहा था. फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. 

ज्वालामुखी फटा तो पास जाकर सेल्फी लेने लगे लोग, Video Viral

Advertisement
Advertisement