scorecardresearch
 

बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

Love अफेयर के संदेह और पुरानी रंजिश के चलते एक बार बाउंसर निखिल गोस्वामी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी ने पहले युवक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका और फिर भारी पत्थर से सिर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Advertisement
X
'संदेह की आग' ने ली बार बाउंसर निखिल की जान.(Photo:ITG)
'संदेह की आग' ने ली बार बाउंसर निखिल की जान.(Photo:ITG)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रेम प्रसंग के शक और पुरानी रंजिश के चलते एक जिम संचालक एवं बार बाउंसर की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले युवक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उसे असहाय बनाया और फिर भारी पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

कोटा थाना इलाके के पथर्रा गांव का यह मामला है. कोनी निवासी निखिल गोस्वामी बिलासपुर के एक बार में बाउंसर थे और जिम भी चलाते थे. गुरुवार रात वह किसी काम से कोटा स्थित अपने किराए के मकान पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि वहां वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान ग्राम पथर्रा निवासी भोला मानिकपुरी वहां पहुंचा और किसी निजी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहले निखिल की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया. मिर्च लगने से निखिल कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपी ने पास में पड़े भारी पत्थर से उन पर जानलेवा हमला कर दिया. सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से निखिल लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े.

Advertisement

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वारदात की सूचना मिलते ही ASP मधुलिका सिंह, DSP नूपुर उपाध्याय और कोटा थाना प्रभारी आकाश चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और चरित्र शंका से जुड़ा बताया जा रहा है. 

सूत्रों के अनुसार, एक महिला से निखिल की नजदीकियों को लेकर महिला के पति को लंबे समय से संदेह था. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वास्तविक वजहों का पता लगाने में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement