scorecardresearch
 

Patna: नाले में मिली किसान की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या कर तेजाब फेंकने का आरोप

पटना सिटी के मालसलामी थाना इलाके में नाले में एक किसान की लाश मिली है. पुलिस ने शव की पहचान मछुआ टोली निवाली सतेन्द्र कुमार के रूप में की है. वहीं परिजनों ने हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया. परिजनों का कहना था कि पिछले तीन दिनों से सतेन्द्र कुमार लापता था.

Advertisement
X
पटना में लाशों के मिलने का सिलसिला जारी (फोटो आजतक)
पटना में लाशों के मिलने का सिलसिला जारी (फोटो आजतक)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • परिजनों का हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप
  • शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैली

बिहार में जहां एक ओर नई सरकार का गठन होने जा रहा है, दूसरी ओर राजधानी पटना में लाशों के मिलने का सिलसिला जारी है. नाले में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है.  

पटना सिटी के मालसलामी थाना इलाके में नाले में एक किसान की लाश मिली है. पुलिस ने शव की पहचान मछुआ टोली निवाली सतेंद्र कुमार के रूप में की है. वहीं परिजनों ने हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया.

पुलिस जांच में जुटी

परिजनों का कहना था कि पिछले तीन दिनों से सतेन्द्र कुमार लापता था. अपराधियों ने नाले के पास गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद तेजाब से जला दिया. जिस कारण शरीर के कई अंग गल गए हैं. शव के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बंधे हुए थे. वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही बताया जा सकता है कि हत्या कैसे की गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.      

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

Advertisement

मृतक के भाई अशोक मेहता ने बताया कि पिछले तीन दिनों से मेरा भाई गायब था. हम लोग खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका पता नहीं चला. आज पता चला कि नाले में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है. जाकर देखा तो पाया की वह मेरा भाई है. अपराधियों ने मेरे भाई को प्लास्टिक की रस्सी से बांध कर गला दवाकर हत्या की है, वहीं शरीर पर तेजाब डाला गया है. जिस कारण शरीर के कई अंग गल गए हैं.

देखें: आजतक LIVE TV

मालसलामी के थाना अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति की नाले में लाश मिली है, हम लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज लेकर आए हैं. मृतक का नाम सतेंद्र कुमार है. पोस्टमार्टम के बाद ही बताया जा सकता है की हत्या कैसे की गई है.

Advertisement
Advertisement