scorecardresearch
 

प्राइवेट विला, 'पिंक टैबलेट' और दरिंदगी का दावा... बेंगलुरु गैंगरेप केस में ट्विस्ट, हैरान रह गई पुलिस

बेंगलुरु में गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज आरोप से हड़कंप है. एक तरफ छात्रा का दावा है कि उसे 'पिंक टैबलेट' देकर विला में नोचा सामूहिक बलात्कार किया गया, तो दूसरी तरफ आरोपियों ने 10 लाख रुपए की उगाही का खेल करार दिया है. रेप और ब्लैकमेलिंग के इन दावों ने बेंगलुरु पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है.

Advertisement
X
गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के दावों के बीच उलझी बेंगलुरु पुलिस. (Photo: ITG)
गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के दावों के बीच उलझी बेंगलुरु पुलिस. (Photo: ITG)

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक 19 साल की कॉलेज छात्रा के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है. छात्रा का आरोप है कि उसे एक प्राइवेट विला में बुलाकर नशीली 'पिंक टैबलेट' दी गई और फिर उसके साथ दरिंदगी की गई. हालांकि, यह मामला तब पेचीदा हो गया जब आरोपियों ने पीड़िता के खिलाफ ही ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली की शिकायत दर्ज करा दी. 

पुलिस इस उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है. सबसे पहले छात्रा ने अमृतहल्ली थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा है. उसका दावा है कि उसकी मुलाकात जनवरी 2026 में इंस्टाग्राम के जरिए एक आरोपी से हुई थी. उनके बीच धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों कोरमंगला के कैफे में मिलने लगे. दोनों काफी नजदीक आ गए.

पीड़िता का दावा है कि 14 फरवरी बेलेंटाइन डे की रात करीब 1.15 बजे उसे जक्कुर स्थित एक प्राइवेट विला में पार्टी के लिए बुलाया गया. वहां आरोपी अपने साथी के साथ मौजूद था. विला में दोनों ने जबरदस्ती उसके मुंह में एक 'पिंक टैबलेट' डाल दी. दवा खाते ही उसे पसीना आने लगा, चक्कर आए और आंखों के सामने अंधेरा छा गया. जब उसे हल्का होश आया, तो आरोपी गलत हरकत कर रहे थे. 

Advertisement

विरोध करने के बावजूद छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया. वारदात के बाद आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और अगले दिन एक मॉल के पास छोड़ दिया. आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उसने मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा. छात्रा के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (रेप), 70(1) (गैंगरेप), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. 

छात्रा ने 17 फरवरी को अपना मेडिकल चेकअप भी कराया था. बताया जा रहा है कि भाई के समझाने पर पीड़िता पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी. पुलिस अब विला के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है. दूसरी तरफ हैरानी की बात यह है कि छात्रा द्वारा 22 फरवरी को केस दर्ज कराने से ठीक एक दिन पहले आरोपियों ने मल्लेश्वरम थाने में काउंटर केस दर्ज कराया था. 

मुख्य आरोपी सेकंड-हैंड कार का बिजनेस करता है. उसका दावा है कि उसे किसी वीडियो क्लिप के नाम पर 10 लाख रुपए के लिए धमकाया जा रहा है. उसने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी को महिला ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन पर ड्रग्स देने का आरोप लगाया, जिसके तुरंत बाद उसे अज्ञात नंबरों से कॉल आने लगे. कॉलर ने खुद को राज न्यूज का क्राइम हेड इमरान बताया. 

Advertisement

उसने आरोपियों को चेतावनी दी कि एक नुकसान पहुंचाने वाला टेलीविजन प्रोमो तैयार है और मामले को रफा-दफा करने के लिए छात्रा को पैसे देने होंगे. आरोपियों का दावा है कि यह पूरा मामला उन्हें फंसाकर पैसे ऐंठने का है. एक तरफ छात्रा का गैंगरेप का दावा और दूसरी तरफ आरोपियों का ब्लैकमेलिंग का आरोप, पुलिस के लिए चुनौती खड़े कर चुका है. फिलहाल जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement