scorecardresearch
 

अवैध संबंध, नर्स की साजिश और पति का कत्ल... दिल दहला देगी प्रशांत मर्डर केस की पूरी कहानी

तेलंगाना के निजामाबाद में पत्नी ने प्रेमी और साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की सनसनीखेज साजिश रची. पहले शराब पिलाकर उसे छत से धक्का दिया, फिर इलाज के दौरान उसकी नस में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया इंजेक्ट कर उसे मौत के घाट उतार दिया. कत्ल की ये खौफनाक कहानी बेहद हैरान करने वाली है.

Advertisement
X
इस हत्याकांड के तरीके ने सबको चौंका दिया है (फोटो-ITG)
इस हत्याकांड के तरीके ने सबको चौंका दिया है (फोटो-ITG)

तेलंगाना के निजामाबाद का प्रशांत हत्याकांड बेहद हैरान करने वाला है. इस सनसनीखेज कत्ल के पीछे एक पत्नी की हवस और खौफनाक साजिश की ऐसी कहानी सामने आई है कि पुलिस भी हैरान है. एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करने वाली पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति के खात्मे का ऐसा प्लान बनाया कि हर कोई सन्न रह गया. आरोपियों ने प्रशांत को रास्ते हटाने के लिए जो तरीका अपनाया वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था. चलिए आपको बताते हैं इस हत्याकांड की सिलसिलेवार पूरी कहानी. 

1 जुलाई 2026, न्यालकल गांव, निजामाबाद
एक बुजुर्ग महिला इलाके के पुलिस थाने पहुंची और तहरीर देकर बताया कि उनका 35 वर्षीय बेटा प्रशांत एक खाड़ी देश में नौकरी करता था. मगर अचानक उन्हें 30 जून को उनके बेटे की मौत की जानकारी मिली. महिला ने रोते हुए पुलिस से कहा कि उन्हें अपने बेटे के घर लौट आने तक की जानकारी नहीं थी. बेटा शादीशुदा था. अपनी पत्नी के साथ अलग रहा करता था. लिहाजा, महिला ने पुलिस के सामने उसकी मौत को लेकर अपनी बहू संध्या पर गहरा शक जताया और पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

पुलिस ने बुजुर्ग महिला की बात को गंभीरता से सुना और उनकी तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी. सबसे पहले पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों को खंगलना शुरू किया और फिर जांच का दायरा बढ़ाया. प्रशांत जहां रहता था, पुलिस ने वहां आस-पास जानकारी जुटाई. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले की तफ्तीश को आगे बढ़ाया. पुलिस को पता चला कि प्रशांत हाल ही में खाड़ी देश में काम करने के बाद अपने घर लौटा था. उसका अपनी पत्नी संध्या के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो एक अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती थी. बुजुर्ग महिला के आरोप और जांच में सामने आए तथ्य भी संध्या की तरफ इशारा कर रहे थे.

Advertisement

अब पुलिस की जांच की सुई संध्या और उसके आस-पास जाकर टिक गई. इस दौरान पुलिस को पता चला कि 32 साल की संध्या का 35 वर्षीय अनिल के साथ अफेयर चल रहा था. दोनों के बीच अवैध संबंध थे. अब पुलिस को भरोसा हो गया था कि साजिश के पीछे कोई और नहीं बल्कि संध्या और उसका प्रेमी ही हो सकता है. लिहाजा, पुलिस ने संध्या और उसके प्रेमी अनिल को उसके एक अन्य साथी वेंकटा साई के साथ गिरफ्तार कर लिया.

अब बारी थी पूरी साजिश के खुलासे की. पुलिस ने जब पूछताछ आरोपियों से पूछताछ की तो एक ऐसी खूनी साजिश का खुलासा हुआ, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. पुलिस ने बताया कि संध्या और अनिल का अवैध रिश्ता काफी गहरा हो चुका था. उन दोनों को लगने लगा था कि प्रशांत उनके रिश्ते में सबसे बड़ी रुकावट बन गया है. यही वजह थी कि वे दोनों प्रशांत को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे थे. इसी के चलते उन दोनों ने एक प्लान तैयार किया. 

29 जून 2026
अब बारी थी खूनी साजिश को अमली जामा पहनाने की. पुलिस के मुताबिक, इस साजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए संध्या और अनिल को एक मददगार की ज़रूरत थी, लिहाजा अनिल ने इस काम के लिए अपने दोस्त वेंकटा साई को साथ मिला लिया. साजिश के तहत 29 जून को अनिल का दोस्त वेंकटा साई मिलने के बहाने प्रशांत के घर पहुंचा. पहले यहां वहां की बातचीत होती रही और फिर ड्रिंक का दौर चल पड़ा. इस दौरान प्रशांत को ज़रा भी अंदाजा नहीं हुआ कि अगले कुछ मिनटों में उसके साथ क्या होने वाला था?

Advertisement

वेंकटा साई ने उसे जमकर शराब पिलाई. जिसकी वजह से प्रशांत नशे में झूमने लगा. इसके वेंकटा उसे घर की छत पर ले गया. पुलिस का दावा है कि इस दौरान संध्या फोन पर वेंकटा साई के साथ लाइन पर थी और वो उसे लगातार निर्देश दे रही थी. फिर उसी के कहने पर वेंकटा साई ने प्रशांत को छत से नीचे धक्का दे दिया. हालांकि, छत से गिरने के बाद भी प्रशांत मरा नहीं. बल्कि वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. इसके बाद संध्या और वेंकटा साई दोनों मिलकर प्रशांत को इलाज के लिए पहले सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया. 

कुछ देर वहां रखने के बाद संध्या अपने पति प्रशांत को अस्पताल से घर वापस ले आई. क्योंकि उसके दिमाग में कुछ और ही चल रहा था. यही वो वक्त था, जब आरोपियों को अपनी साजिश का अगला हिस्सा पूरा करना था. पुलिस के मुताबिक, अनिल के कहने पर संध्या ने इलाज के दौरान लगे कैनुला आईवी (IV) के जरिए प्रशांत की नस में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया की दवा एक साथ इंजेक्ट कर दी. और फिर घायल प्रशांत को बिस्तर से नीचे गिर दिया. इसी के बाद प्रशांत ने दम तोड़ दिया. हत्या का यह तरीका पुलिस के लिए भी नया और हैरान करने वाला था.

Advertisement

पूछताछ और सबूतों के आधार पर ही पुलिस ने पूरे हत्याकांड का खुलासा किया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है. इसके बाद पुलिस ने संध्या, अनिल और सहयोगी वेंकटा साई को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. लेकिन इस हत्याकांड की साजिश ने सभी को खौफजदा कर दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement