scorecardresearch
 

बंगलुरु धमाका: मुख्य आरोपी को एनआईए ने किया गिरफ्तार

बंगलुरु के चर्च स्ट्रीट में बम धमाके में एक 37 साल की महिला भवानी की मौत हो गई थी. इसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी के हाथ होने के सबूत मिले थे. गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजु ने कहा था कि इसके पीछे सिमी का हाथ हो सकता है.

Advertisement
X
बम धमाके में हुई थी एक महिला की मौत
बम धमाके में हुई थी एक महिला की मौत

पिछले साल बंगलुरु में हुए धमाके की जांच कर रही एनआईए ने एक आरोपी रफिक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी प्रतिबंधित संगठन सिमी और इंडियन मुजाहीद्दिन से संबंधित है. इस धमाके में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग घायल हो गए थे.

जानकारी के मुताबिक, धमाके में मारी गई 37 साल की महिला का नाम भवानी था. वह तमिलनाडु की रहने वाली थी. वह अपने भाई कार्तिक और चाची भवानी के साथ एक गेमिंग प्लेस अमोएबा जा रही थी. एक रेस्टोरेंट के पास से गुजरते समय तेज धमाका हुआ था.

इस धमाके में महिला और उसके भाई गिर गए. भवानी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी, जबकि उसका भाई कार्तिक भी मामूली तौर पर घायल हो गया. दोनों को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन वहां भवानी को बचाया नहीं जा सका.

Advertisement


इस धमाके के बाद केंद्र सरकार ने माना था कि यह एक आतंकी हमला है. इसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी के हाथ होने के सबूत मिले थे. गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजु ने कहा था कि हमले के पीछे सिमी का हाथ हो सकता है. इसकी जांच एनआईए को सौंपी दी गई.


यह धमाका आईईडी बम के जरिए किया गया था. इसे रेस्टोरेंट में दो गमलों के बीच में रखा गया था. बम को अखबार और एक सफेद कपड़े में लपेट कर रखा गया. एनआईए इसकी तहकीकात में जुटी हुई थी. रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की गई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement